AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज रोकने की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘बच्चे हैं संग समेट लो’ की भारत में रिलीज रोकने की मांग की है. इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की अपील की है. एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से भारत में पाकिस्तानी फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और अन्य मनोरंजन सामग्री पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की भी मांग की है.

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में AICWA ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की प्रस्तावित सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर और समन अंसारी सहित कई पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं. एसोसिएशन का आरोप है कि इनमें से कुछ कलाकारों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के समय भारत के खिलाफ बयान दिए हैं. ऐसे में इस सीरीज का भारत में प्रसारण देश की भावनाओं के विपरीत होगा.

AICWA ने अपने पत्र में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय फिल्म उद्योग में काम देने पर रोक लगाने के अपने फैसले का उल्लेख किया है. साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर लगाए गए प्रतिबंधों का हवाला दिया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसोसिएशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की 8 मई 2025 की एडवाइजरी का उल्लेख करते हुए कहा है कि मंत्रालय ने भारत में संचालित ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्ट्रीमिंग सेवाओं और अन्य डिजिटल माध्यमों को पाकिस्तान मूल की सामग्री का प्रसारण रोकने का निर्देश दिया था. इसमें वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग कंटेंट शामिल हैं. AICWA का कहना है कि नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित सीरीज की रिलीज इस एडवाइजरी की भावना के विपरीत है.

आतंकी हमलों का उल्लेख कर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में एसोसिएशन ने भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का जिक्र किया है. इनमें 1993 के मुंबई बम धमाके, 1999 का कारगिल युद्ध, 2001 में संसद पर हमला, 2005 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, 2006 के मुंबई ट्रेन धमाके, 2008 के मुंबई आतंकी हमले, 2016 का उरी हमला, 2019 का पुलवामा हमला और 22 अप्रैल 2025 का पहलगाम आतंकी हमला शामिल हैं.

AICWA ने कहा है कि इन हमलों में बड़ी संख्या में सैनिकों और आम नागरिकों की जान गई है. मृतकों के परिवार आज भी अपने परिजनों को खोने का दर्द झेल रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान की मनोरंजन सामग्री को भारतीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना शहीदों और पीड़ित परिवारों की भावनाओं के खिलाफ है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नेटफ्लिक्स इंडिया से भी की अपील

AICWA ने प्रधानमंत्री से चार प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें 4 दिसंबर या किसी अन्य तारीख को इस पाकिस्तानी वेब सीरीज की भारत में रिलीज रोकना, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म से 8 मई 2025 की एडवाइजरी का सख्ती से पालन कराना, पाकिस्तानी कलाकारों और मनोरंजन सामग्री पर स्थायी प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और शहीदों के परिवारों की भावनाओं को व्यावसायिक हितों से ऊपर रखने का निर्देश देना शामिल है.

एसोसिएशन ने नेटफ्लिक्स इंडिया और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी अपील की है कि वे भारत में पाकिस्तानी फिल्मों, वेब सीरीज, गानों, पॉडकास्ट और अन्य सामग्री का प्रसारण नहीं करें. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में स्पष्ट घोषणा करने की मांग की है. पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और नेटफ्लिक्स इंडिया को भी भेजी गई है.

Also Read : न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने लहराया परचम, झारखंड के खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More