Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 18, 2026No Comments5 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU के भीतर सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गई है. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह नीरज कुमार के समर्थन में नहीं जाएंगे. उन्होंने नीरज पर पुराने राजनीतिक विवादों में लगातार विरोध करने और उन्हें फंसाने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं.

    MLC चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं है

    अनंत सिंह ने कहा कि विधान परिषद का यह चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं है. इसमें विधानसभा या लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी का सिंबल नहीं मिलता. इसलिए नीरज कुमार का विरोध करना पार्टी का विरोध करना नहीं है.

    उन्होंने कहा, “जैसे कि जो इलेक्शन है, पार्टी का इलेक्शन नहीं है. हमलोग पार्टी का इलेक्शन लड़ते थे. नीरज चारों ओर से विरोध किए. ललन बाबू लड़ते थे, उनको विरोध किया. कखनो छोड़बे नहीं किया.”

    अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी की बैठक में भी अपनी बात रखी थी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा, “हमरा गलती क्या था कि हम जा के मीटिंग में बोले थे कि बताइये, कुछ नहीं बताया. हमरा वोट से मुख्यमंत्री बनता है. ललन बाबू के वोट से प्रधानमंत्री बनता है.”

    पार्टी वाले कुछ नहीं बोले, इसलिए निर्दलीय लड़े

    अनंत सिंह ने अपनी नाराजगी की वजह बताते हुए कहा कि जब वह पार्टी के लिए चुनाव लड़ते थे, तब नीरज कुमार ने उनका विरोध किया और पार्टी की तरफ से भी इस पर कुछ नहीं कहा गया.

    उन्होंने कहा, “नाराजगी इसलिए है कि नीरज कुमार हर जगह विरोध किया. आप लोग मोबाइल चलाते हैं, देखिए खोलकर. नीरज कुमार ने कहा था कि पार्टी टिकट दे दिया अपराधी को. मांगने के लिए नहीं जाएंगे मोकामा.”

    उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव में जब उनका समर्थन नहीं किया गया तो उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा. उनका कहना है कि MLC चुनाव में पार्टी का सिंबल नहीं है, इसलिए वह अपनी राजनीतिक नाराजगी के आधार पर नीरज कुमार का विरोध करेंगे.

    AK-47 केस को लेकर भी नीरज पर गंभीर आरोप

    अनंत सिंह ने अपने पुराने AK-47 मामले को लेकर भी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया और जेल भेजा गया.

    अनंत सिंह ने कहा, “एके 47 घर में रखकर पकड़वाया, उसके बाद जेल में सजा करवाया. एक-एक बात करावल है, मीटिंग में ये बात रखें हैं.”
    यह अनंत सिंह का आरोप है. उन्होंने अपने दावे को साबित करने के लिए नार्को टेस्ट की चुनौती भी दी.

    पार्टी कहे तो मेरा और उसका नार्को टेस्ट करा दे

    अनंत सिंह ने कहा कि अगर उनके आरोप गलत हैं तो जांच के जरिए इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने नीरज कुमार के साथ नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी.

    उन्होंने कहा, “साबित करना है तो बोलो, एक नार्को टेस्ट होता है. उ माथा में लगा दिया जाता है तो असली बात निकल जाता है. पार्टी कहे तो उसका और मेरा नार्को टेस्ट लगा दे. पहले मोबाइल निकालकर मेरा गलती खोज दे.”

    नीरज कुमार बोले- कोर्ट जाइये, अनर्गल आरोप लगाते हैं

    अनंत सिंह के आरोपों पर नीरज कुमार ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अगर अनंत सिंह के पास कोई सबूत है तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए. नीरज ने नार्को टेस्ट की चुनौती को भी कोर्ट के जरिए आगे बढ़ाने की बात कही.

    नीरज कुमार ने कहा, “जाइये कोर्ट, अनर्गल आरोप लगाते हैं किसी पर, चरित्र हनन करते हैं. नार्को टेस्ट कोर्ट को अधिकार है. आवेदन दीजिए, हिम्मत है तो आवेदन दीजिए.”

    उन्होंने कहा, “खबरदार, मैं जीवन में आरोप नहीं झेला हूं. मेरा जीवन पारदर्शी है.”

    हमारे पास न धनबल, न बाहुबल, हमारे पास जन बल

    MLC चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी करेगी. उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ते हैं. MLC की चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी तय करेगी. हम कार्यकर्ता के बल पर लड़ते हैं. हमारे पास न धन बल है और न ही बाहुबल है. हमारे पास जनबल है.

    उन्होंने नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने राजनीतिक संबंधों का भी जिक्र किया. नीरज कुमार ने कहा, “नीरज कुमार हर चुनौती को स्वीकार किया है. हम नीतीश कुमार के साथ बचपन से रहे हैं. कितने लोग प्लेटफॉर्म बदलते रहे, लेकिन नीरज कुमार वहीं खड़े रहे. यही जीवन में कमाये हैं.”
    उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन “चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे.”

    पुराना राजनीतिक विवाद फिर सामने

    अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक टकराव पुराना है. साल 2015 के मोकामा विधानसभा चुनाव में दोनों आमने-सामने थे. उस समय अनंत सिंह ने JDU से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जबकि नीरज कुमार JDU के उम्मीदवार थे. अनंत सिंह ने चुनाव जीत लिया था.

    अब पटना स्नातक सीट के MLC चुनाव में नीरज कुमार की उम्मीदवारी के बीच अनंत सिंह के विरोध ने पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है. एक तरफ अनंत सिंह पुराने घटनाक्रमों को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, वहीं नीरज कुमार आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें कोर्ट में साबित करने की चुनौती दे रहे हैं.

    Also Read : बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    MLC चुनाव अनंत सिंह जदयू नीरज कुमार बिहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल
    Next Article पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.