AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
vinod pandey

खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

झारखंड के खनिज संसाधनों और राजस्व से जुड़े अधिकारों को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि खनिज अधिकार छीनने की किसी भी कोशिश को झारखंड स्वीकार नहीं करेगा. प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध के बाद अब जिला मुख्यालयों और फिर राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. विनोद पांडेय ने कहा कि MMDR संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो का उलगुलान अब प्रखंड मुख्यालयों से निकलकर गांव-गांव तक पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि आंदोलन का पहला चरण पूरा हो गया है. अब जिला … Read More

Jharkhand Jaguar

झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

जिन जवानों ने झारखंड के घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों में मोर्चा संभाला, अब वही जवान राष्ट्रीय मंच पर कदमताल करते नजर आएंगे. गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में झारखंड जगुआर (STF) के 200 जवान और अधिकारी मार्चिंग कंटिंजेंट का हिस्सा बनेंगे. इस बार परेड में देश के अलग-अलग राज्यों के उन विशेष बलों को भी शामिल किया जा रहा है, जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई है. नक्सल मुक्त भारत की तस्वीर दिखाएंगे स्पेशल फोर्स इस वर्ष राष्ट्रीय … Read More

Babulal

JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

जेएसएससी-सीजीएल को लेकर सरकार के हाईकोर्ट में दिए नए हलफनामे ने अब एक पुराना सवाल फिर खड़ा कर दिया है. सवाल ये है कि अगर पूरी परीक्षा प्रक्रिया ही दूषित थी, तो यह बात पहले की जांच में क्यों नहीं सामने आई? नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के इसी बदले हुए रुख को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सरकार अब हाईकोर्ट में पूरी परीक्षा प्रक्रिया के दूषित होने की बात कह रही है, लेकिन पहले जांच के दौरान गड़बड़ी से इनकार क्यों किया गया था? अदालत के सामने तब क्या तथ्य रखे गए थे और अब … Read More

झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

खान एवं खनिज अधिनियम (MMDR) को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में पलामू के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. झामुमो नेताओं ने केंद्र की खनिज नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड की जमीन से निकलने वाले खनिजों से जुड़े फैसलों में राज्य और स्थानीय लोगों के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. धरना के बाद झामुमो नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा. इसमें खान एवं खनिज से जुड़े कानून और नीतियों को लेकर पार्टी की … Read More

एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

जापान के आइची-नागोया में आज से 20वें एशियन गेम्स का आगाज हो रहा है. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में भारत के साथ झारखंड की चार बेटियों पर भी खास नजर रहेगी. भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान झारखंड की सलिमा टेटे के हाथ में है. उनके साथ निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग भी टीम का हिस्सा हैं. हॉकी में भारत का अभियान 20 सितंबर से उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा. गोल्ड पर नजर, साथ में ओलंपिक टिकट इस बार महिला हॉकी में एशियन गेम्स का गोल्ड जीतना बेहद अहम … Read More

रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से रिटायर होते वक्त जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह ने अपनी कमाई और शरीर, दोनों को समाज के नाम करने का संकल्प लिया. बीते 17 सितंबर को अपने विदाई समारोह में उन्होंने ऐलान किया कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली उनकी पूरी GPF राशि, करीब 1.01 करोड़ रुपये, PM CARES Fund में दान की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह रकम राष्ट्र निर्माण के काम आएगी. हालांकि, यह फिलहाल दान किए जाने की घोषणा है. रकम मिलने के बाद उसे दान करने की बात कही गई है. पत्नी के साथ देहदान का भी फैसला जस्टिस सिंह ने इसी समारोह … Read More

केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी. वीणा और दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास से जुड़ा कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) और एक्सालॉजिक (Exalogic) मामला फिर चर्चा में है. ईडी की रिपोर्ट पर राज्य के महाधिवक्ता और डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रॉसिक्यूशन की कानूनी राय आ गई है. इसमें कहा गया है कि अगर ईडी की रिपोर्ट में बड़ा अपराध बनता है तो पुलिस FIR दर्ज कर सकती है. पुलिस चाहे तो FIR से पहले शुरुआती जांच भी कर सकती है. ईडी ने सितंबर की शुरुआत में केरल के पुलिस प्रमुख को रिपोर्ट भेजी थी. इसमें पिनाराई विजयन, वीणा, … Read More

केंद्र से झारखंड की दो टूक : खनन सेस लौटाओ, GST का नुकसान भरो, 90:10 फॉर्मूला बहाल करो

विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा संसाधन और वित्तीय अधिकार मिलें. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र के सामने राज्य की वित्तीय स्थिति से जुड़े कई मुद्दे उठाए. उन्होंने खनन पर सेस लगाने का अधिकार राज्यों को वापस देने, GST लागू होने के बाद हुए राजस्व नुकसान की भरपाई करने और जी-राम-जी योजना में केंद्र और राज्य के बीच 90:10 के वित्तीय अनुपात को फिर से लागू करने की मांग की. भारत मंडपम में 18 और 19 सितंबर को ‘विकसित … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

हजारीबाग के हुरहुरू स्थित कैंटोनमेंट मौजा की 50 डिसमिल खासमहाल जमीन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच हुआ टकराव अब राज्य की मुख्यधारा की राजनीति का केंद्र बन गया है. इस विवादित भूमि पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. दरअसल, सदर अंचलाधिकारी (CO) सह खासमहाल पदाधिकारी आशुतोष कुमार पुलिस बल और जेसीबी के साथ जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुँचे थे. प्रशासन का कहना है कि यह जमीन सरकारी खासमहाल की है, जिसकी पुरानी लीज मार्च 2008 में ही समाप्त हो चुकी है. बिना अनुमति के वहाँ पीसीसी … Read More

ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

जोहार लाइव ब्यूरो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित एनआईए की विशेष अदालत में की गई है. जिन आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल किया गया है, उनमे मो रहमतुल्लाह शरीफ, मोहम्मद दानिश, मिर्जा सोहेल बेग, लकी अहमद, जिशान अब्दुल माजिद, मीर आसिफ अली, अब्दुल सलाम, शाहरुक खान और शेख फैज उर रहमान शामिल हैं. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2), 3(5) और 152 के साथ-साथ … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More