AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को चाईबासा में प्रेस वार्ता कर MMDR Act को लेकर JMM और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कानून की गलत व्याख्या कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह कानून झारखंड के हित में है. उनके मुताबिक, इसका मकसद खनिज संपदा से राज्य को अधिकतम लाभ दिलाना और वैध खनन को पारदर्शी बनाना है. रघुवर दास ने कहा कि JMM और कांग्रेस की बेचैनी की वजह यही कानून है. क्योंकि राज्य की अवैध माइनिंग कर इसे ATM बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया … Read More

बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है. गंगा, गंडक और कोसी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य के 15 जिलों में करीब 49.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. कुल 88 प्रखंडों की 576 ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 9 टीमें तैनात की हैं. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक गंडक नदी डुमरिया घाट, कोसी बलतारा और कुरसेला, बूढ़ी गंडक खगड़िया और गंगा गांधीघाट, हाथीदह और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बाढ़ से पटना, भोजपुर, … Read More

बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. प्रशांत किशोर की पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए स्नातक मतदाताओं से 10 हजार बेरोजगार स्नातकों को रोजगार देने का वादा भी किया है. पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से अफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है. तीन सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं. पटना स्नातक सीट पर अनुज सिंह … Read More

कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

MMDR एक्ट को लेकर झारखंड में चल रहे विरोध के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर झारखंड के साथ MMDR एक्ट के जरिए अन्याय हो रहा है तो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे दूसरे खनिज व कोयला उत्पादक राज्यों में ऐसी स्थिति क्यों नहीं है. दुबे ने कहा कि अगर झारखंड में कोयला उत्पादन बंद कर दिया जाए तो राज्य सरकार के पास अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भराने तक के पैसे नहीं बचेंगे. झामुमो के प्रदर्शन के बाद आया बयान निशिकांत … Read More

IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

मुंबई के आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में बीते 18 सितंबर को 19 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. छात्र की मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं. मामला अब इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि छात्र के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी मेंबर सूर्य नारायण डूला के खिलाफ  SC/ST Act और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि साहिल को जातिगत आधार पर प्रताड़ित किया गया … Read More

देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

विजय उरांव भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में है. यही युवा देश की ताकत हैं, यही भारत के डेमोग्राफिक डिविडेंड की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. लेकिन अब पहली बार जिला स्तर पर सामने आए सरकारी आंकड़े इस चमकदार तस्वीर के पीछे की एक बड़ी चुनौती दिखा रहे हैं. देश के करीब 250 जिलों में 15 से 29 साल के कम से कम 25 फीसदी युवा ऐसे हैं, जो न पढ़ रहे हैं, न नौकरी कर रहे हैं और न ही किसी ट्रेनिंग से जुड़े हैं. कुछ जिलों में यह आंकड़ा 30 फीसदी से भी ऊपर पहुंच गया … Read More

‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

कर्नाटक हाईकोर्ट में एक समलैंगिक जोड़े से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा में है. मामला एक सोने के ब्रेसलेट पर लगने वाले टैक्स से शुरू हुआ, लेकिन अब सवाल इससे कहीं बड़ा हो गया है. कोर्ट को तय करना है कि क्या समलैंगिक साथी को आयकर कानून के तहत जीवनसाथी (spouse) मानकर वही टैक्स फायदा दिया जा सकता है, जो कानूनी तौर पर शादीशुदा पति-पत्नी को मिलता है. मामला अनुराग कालिया और अखिलेश गोदी की याचिका से जुड़ा है. दोनों समलिंगी जोड़े हैं. याचिका के मुताबिक अखिलेश गोदी ने अनुराग कालिया को 22 कैरेट सोने का एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया … Read More

Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

किसलय शानू : रांची झारखंड जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा विवाद में नई जांच के दौरान सामने आ रहे तथ्यों ने पूर्व डीजीपी सह सीआईडी प्रमुख अनुराग गुप्ता की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, यह अभी जांच का विषय है कि तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को जानबूझकर गलत जानकारी दी गई थी या उस समय उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला गया था. वर्तमान में अनुराग गुप्ता की पूरे मामले में भूमिका की एसआईटी जांच के बाद इसका खुलासा हो सकता है. जानकारी के अनुसार, तत्कालीन सीआईडी जांच में जेएसएससी – सीजीएल में बड़े स्तर पर पेपर लीक … Read More

TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

रांची/वाराणसी: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में ब्रजेश को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एटीएस के दो जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, हालांकि दोनों सुरक्षित हैं. एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था ब्रजेश गंझू ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की मोस्ट वांटेड … Read More

ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

झारखंड के आदिवासी एक्टिविस्ट, शोधकर्ता और लेखक ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए ‘स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. इंडियन कैथोलिक प्रेस एसोसिएशन (ICPA) ने अपने वार्षिक सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान दिया. वरिष्ठ पत्रकार माया शर्मा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया. ICPA के मुताबिक, यह पुरस्कार डुंगडुंग को आदिवासी समुदायों के अधिकार, संघर्ष और उनसे जुड़े मुद्दों को हिन्दी अखबारों, पत्रिकाओं और पुस्तकों के जरिए लगातार सामने लाने के लिए दिया गया है. उनकी पत्रकारिता और लेखन में आदिवासी अधिकार, मानवाधिकार, विस्थापन, जंगल-जमीन और विकास से जुड़े सवाल प्रमुख रहे हैं. 500 … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More