बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?
बिहार के जमुई जिले में 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ हुई अभद्र छेड़खानी और उत्पीड़न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है. इस संवेदनशील मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर अब तक तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुई शहर के रहने वाले 10वीं कक्षा के … Read More