Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ. ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया और इसके कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. प्रधान की गिरफ्तारी 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े एक पुराने मामले में हुई है.

    ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया.

    ममता ने कहा कि उनका गुट नंदीग्राम में अलग उम्मीदवार नहीं उतारेगा और विपक्षी एकता के तहत कांग्रेस का समर्थन करेगा.

    ऐलान के कुछ घंटे बाद गिरफ्तारी

    ममता के समर्थन की घोषणा के कुछ घंटे बाद मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्टों के मुताबिक, मामला 2007 के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़ा पुराना हत्या का केस है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रधान के खिलाफ पहले से वारंट जारी था. प्रधान के खिलाफ नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े कई पुराने मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है.

    कांग्रेस ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाया. कांग्रेस प्रवक्ता मीता चक्रवर्ती का कहना है कि ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी कई सवाल खड़े करती है. कांग्रेस ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया है.

    हालांकि, गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक वजह होने का आरोप कांग्रेस की ओर से लगाया गया है. पुलिस की कार्रवाई का आधिकारिक आधार पुराने मामले और वारंट को बताया जा रहा है.

    उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होना है. बीजेपी ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है. ममता बनर्जी गुट के उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद अब TMC ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है.
    नंदीग्राम में एक ही दिन में हुए तीन घटनाक्रम (TMC उम्मीदवार का नामांकन वापस लेना, ममता का कांग्रेस को समर्थन और कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी ) ने उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी है.

    Also Read : पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग
    Next Article झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ऐलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.