Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की दोबारा मंत्री नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. खास बात यह है कि विवाद के बीच दीपक प्रकाश अब विधान परिषद के सदस्य बन चुके हैं. 5 अगस्त 2026 को राज्यपाल ने उन्हें MLC मनोनीत किया था और उन्होंने शपथ भी ले ली. इसके बावजूद उनकी दूसरी बार मंत्री नियुक्ति की संवैधानिक वैधता पर सवाल कायम है. सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई होनी है.

    दीपक प्रकाश पहली बार 22 नवंबर 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बने थे. उस समय वह न विधायक थे और न विधान परिषद के सदस्य. संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत किसी गैर-विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन छह महीने के भीतर उसे राज्य की विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी है. ऐसा नहीं होने पर छह महीने की अवधि पूरी होते ही मंत्री पद छोड़ना पड़ता है.
    हालांकि, 15 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ पूरी मंत्रिपरिषद समाप्त हो गई. इसके बाद 7 मई 2026 को सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनी और दीपक प्रकाश को फिर से पंचायती राज मंत्री बनाया गया. उस समय भी वह विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं थे. यही उनकी दूसरी नियुक्ति विवाद के केंद्र में है.

    याचिकाकर्ता का क्या कहना है?

    सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दीपक प्रकाश की दोबारा नियुक्ति को चुनौती दी है. याचिका में कहा गया है कि अनुच्छेद 164(4) के तहत गैर-विधायक को मंत्री बनने की छह महीने की छूट को सरकार बदलने के बाद दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता.

    याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के 2001 के S.R. Chaudhuri बनाम पंजाब सरकार के फैसले का भी हवाला दिया है. इस फैसले में कोर्ट ने कहा था कि संविधान में दी गई छह महीने की अवधि को बार-बार मंत्री बनाकर दरकिनार नहीं किया जा सकता.

    दीपक प्रकाश का क्या तर्क है?

    दीपक प्रकाश का कहना है कि उनकी पहली सरकार ही समाप्त हो गई थी. यानी पहली मंत्रिपरिषद के खत्म होने के बाद नई सरकार और नई मंत्रिपरिषद में उनकी नियुक्ति हुई. उनका तर्क है कि इसे पहली नियुक्ति की निरंतरता नहीं माना जा सकता.

    अब एक और महत्वपूर्ण तथ्य उनके पक्ष में है. 5 अगस्त को उन्हें विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर दिया गया. 14 सितंबर को दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में भी दीपक प्रकाश ने कहा है कि अब वह MLC हैं और उनकी नियुक्ति में संविधान का उल्लंघन नहीं हुआ है. उन्होंने याचिका खारिज करने की मांग की है.

    Also Read : क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    MLC दीपक प्रकाश बिहार सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब
    Next Article बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.