AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
amit shah

अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

जिन्हें आधुनिक भारतीय राजनीति का ‘चाणक्य’ कहा जाता है और जिनकी सोच को बीजेपी का ‘चुनावी मास्टरमाइंड’ माना जाता है—वे हैं अमित शाह. संघ की शाखा से निकलकर दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्री की कुर्सी तक का उनका यह सफर कोई साधारण यात्रा नहीं है. यह कहानी है एक ऐसे शख्स की, जिसने अपने संगठन कौशल से बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया और भारत के राजनीतिक नक्शे को हमेशा के लिए बदल दिया. अमित शाह का जन्म 22 अक्तूबर 1964 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम … Read More

गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

कोई कंपनी गोपनीयता समझौते का हवाला देकर अपने पूर्व कर्मचारी को प्रतिद्वंद्वी (Rival) कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकती. बेंगलुरु की अदालत ने यह टिप्पणी करते हुए EOX Vantage Private Limited का मुकदमा खारिज कर दिया. कंपनी ने अपनी पूर्व कर्मचारी श्रुति बीएस पर गोपनीय जानकारी लीक करने, कर्मचारियों को दूसरी कंपनी में ले जाने और ग्राहकों को तोड़ने का आरोप लगाया था. अतिरिक्त सिटी सिविल एंड सेशंस जज जेवी कुलकर्णी ने 6 अक्टूबर को कहा कि कंपनियां अपने व्यापारिक रहस्यों, ग्राहकों के डेटा, कीमतों और दूसरी संवेदनशील जानकारियों की सुरक्षा कर सकती हैं. लेकिन गोपनीयता की शर्त … Read More

सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

भारत के ऐतिहासिक सेंगोल के निर्माण में योगदान देने वाले वरिष्ठ शिल्पकार और आभूषण कारोबारी वुम्मिदी एथिराज का बुधवार, 21 अक्टूबर को निधन हो गया. वह 99 वर्ष के थे. उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शोक व्यक्त किया. एथिराज का नाम उस सेंगोल के निर्माण से जुड़ा है, जिसे 1947 में देश की आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था. मई 2023 में नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद उनके योगदान को देशभर में व्यापक पहचान मिली थी. वुम्मिदी एथिराज कौन थे? वुम्मिदी एथिराज … Read More

मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने और चार नागरिकों की हत्या को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य में शांति बहाल करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है. खड़गे ने कहा कि मई 2023 से अब तक मणिपुर में 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 24,530 लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने हालिया हिंसा में चार नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति … Read More

पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के चोरबागान में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ की जांच अब राज्य सरकार अपने स्तर पर कराएगी. कलकत्ता हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि वह जांच की निगरानी नहीं करेगा. अदालत ने कहा कि अगर हाईकोर्ट के चीफ जज किसी मौजूदा जज को जांच आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो राज्य सरकार किसी रिटायर्ड जज को यह जिम्मेदारी दे सकती है. बता दें, बीते 17 अक्टूबर 2026 को चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में सात साल का … Read More

कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

बांग्लादेश के 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर नज्रुल इस्लाम को सऊदी अरब के मक्का में फांसी दे दी गई. करीब तीन साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद 14 अक्टूबर को उसे एक महिला के साथ मृत्युदंड दिया गया. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के मुताबिक, दोनों को मक्का की एक मस्जिद के भीतर ‘अनुचित कृत्य’ करने के मामले में दोषी ठहराया गया था. हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर वह कृत्य क्या था. बांग्लादेशी अधिकारियों के अनुसार, सऊदी अरब से मिले रिकॉर्ड में नज्रुल और महिला को अगस्त 2023 में अलग-अलग आरोपों के तहत … Read More

खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो खूंटी: आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में बुधवार को खूंटी बंद कर दिया गया है. खूंटी स्थित भगत सिंह चौक पर सुबह 9 बजे से आदिवासी संगठनों ने सड़क जाम कर दिया. इससे रांची-चाईबासा रोड पर आवागमन प्रभावित हुआ और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. सड़क जाम कर रहे लोग घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बंद में मार्शल बारला, विजय सांगा और चर्च से जुड़े लोग शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार … Read More

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार, 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा. इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें कुल 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव मैदान में कुल 150 उम्मीदवार हैं. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होना है. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर … Read More

आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

इंटरनेट की दुनिया में जब हम किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो ब्राउजर और सर्वर के बीच का संवाद पूरी तरह सुरक्षित होना चाहिए. इस सुरक्षा की रीढ़ डिजिटल सर्टिफिकेट होते हैं, जो यह प्रमाणित करते हैं कि जिस वेबसाइट पर आप अपनी निजी या वित्तीय जानकारी साझा कर रहे हैं, वह वास्तव में वही है जो वह दावा करती है. हाल ही में (अक्टूबर 2026 में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार), भारत की प्रमुख डिजिटल ट्रस्ट कंपनी ई-मुद्रा (eMudhra) के सुरक्षा तंत्र में एक बड़ी खामी उजागर हुई है. बता दें, ई-मुद्रा कई सरकारी वेबसाइट को सर्टिफिकेट जारी करती … Read More

‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके का कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उन पर आरोप है कि खुद को बचाने के लिए उन्होंने आंदोलन की अगुवाई की जिम्मेदारी आशुतोष रांका और सौरव दास पर डाल दी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दावा किया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका को-कन्वीनर आशुतोष रांका और सौरव दास की रही है. उनके मुताबिक, बाहर से भले ही उन्हें मूवमेंट का चेहरा या लीडर समझा जाता हो, लेकिन असल में वे आशुतोष और सौरव के निर्देशों पर चलते थे. इस … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More