AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : जगुआर मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के मुख्यालय परिसर, टेंडरग्राम, रांची में बुधवार को पुलिस स्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे और पुलिस उपमहानिरीक्षक इंद्रजीत महथा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया. इस दौरान शहीद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के नामों का पाठ किया गया तथा उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया. शहीदों … Read More

खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

जोहार लाइव ब्यूरो मंगलवार देर रात खूंटी जिले में एक लोमहर्षक घटना घटी. आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेदिक बारला पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात तीन लड़के स्कूल कैंपस में घुसे. तीनों नकाबपोश अंदर घुसने के बाद कुछ ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान फादर अपनी बाइक से स्कूल परिसर में आए. जिसके बाद तीनों नकाबपोशों से उनकी बहस हुई. बहस के दौरान नकाबपोशों ने चाकू निकाली और फादर बेनी पर हमला कर दिया. बुधवार सुबह 8.30 बजे लोगों को इस घटना की जानकारी मिली. इसके … Read More

झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे मौजूद रहे. आयोजन के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी. स्टेडियम परिसर के साथ प्रवेश और निकास द्वारों तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल सतर्क रहा. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और … Read More

झारखंड : पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 शहीदों में राज्य के तीन पुलिसकर्मी

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. झारखंड समेत पूरे देश में बुधवार, 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया. एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों को नमन किया गया. इनमें झारखंड पुलिस के तीन जवान शामिल हैं. झारखंड पुलिस के शहीद जवानों में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतन कुमार मेहता शामिल हैं. वहीं, रांची जिला बल के अब तक … Read More

झारखंड: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में प्रिंसिपल फादर बेनी को मारी गोली

खूंटी: झारखंड के खूंटी से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार, 21 सिंतबंर की अहले सुबह यह घटना सामने आयी है. संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा में विजयादशमी के अवसर पर भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल देखने को मिला. नगर भवन स्थित ओंकार दुर्गा पूजा पंडाल और श्रीरामजानकी मंदिर में आयोजित सिंदूर खेल उत्सव में सुहागिन महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से दोनों पूजा स्थल भक्तिमय हो उठे. उत्सव में उपायुक्त कंचन सिंह समेत सैकड़ों महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे के माथे एवं चेहरे पर सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और परिवार … Read More

झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

बोकारो/रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया और क्षेत्र में आवागमन की स्थिति को समझा. वापसी के क्रम में उन्होंने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया. इसके बाद कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान में मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की स्थिति तथा … Read More

झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

रांची: रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय भागवत महतो उर्फ भगवान दास महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया. आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन, एक जोड़ी चप्पल और कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना 18 अक्टूबर 2026 की है. नाबालिग दोपहर करीब दो बजे पांच मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. शाम … Read More

झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

जोहार लाइव ब्यूरो देवघर। झारखंड के देवघर जिले में बीते देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है. भीड़भाड़ के समय ऐसी घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाना देवघर पुलिस के लिए खुली चुनौती है. मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ियारी गांव निवासी रौशन यादव के रूप में हुई है. देवघर पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद … Read More

जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

विजय उराँव, जोहार लाइव संवाददाता झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र की रहने वाली छूटनी देवी (महतो) का नाम आज देश के उन विरले सामाजिक योद्धाओं में शुमार है, जिन्होंने अंधविश्वास और हिंसा की राख से उठकर सैकड़ों जिंदगियों को नया जीवन दिया है. कभी अपने ही ससुराल और गांव में अमानवीय बर्बरता झेलने वाली छूटनी महतो ने समाज के बहिष्कार को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उसी पीड़ा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाकर कुप्रथा के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा कर दिया. उनकी कहानी सिर्फ एक सर्वाइवर की दास्तान नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज में महिलाओं की बेबसी, जमीन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More