झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता
खूंटी पुलिस ने अलग-अलग दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए मानव तस्करों के चंगुल से चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है. इनमें तीन लड़कियों को दिल्ली से और एक को जयपुर से बरामद किया गया है. सभी लड़कियां खूंटी जिले की रहने वाली हैं. दिल्ली से रेस्क्यू की गई तीनों लड़कियां करीब एक साल से लापता थीं, जबकि जयपुर से बरामद लड़की करीब 11 साल से लापता थी. हालांकि, उसके परिजनों ने पिछले साल ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से घरों में कराया जा … Read More