उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हलाला के नाम पर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला ने अपने पूर्व पति के साथ दोबारा निकाह करने की इच्छा जताई थी. आरोप है कि इसके लिए उसे हलाला की प्रक्रिया से गुजरने को कहा गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. मामले में पुलिस ने शहनवाज नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, महिला के पूर्व पति मुजम्मिल समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है. … Read More