AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण और दूसरी तरह के खतरों से बचाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने से पूरी तरह रोकना सही नहीं है. बच्चों को भी इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौलिक अधिकार है. उनकी सुरक्षा के नाम पर इस अधिकार को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को इंटरनेट से हटाने और सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही तय करने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की. अदालत ने इंटरनेट को बच्चों की पढ़ाई, जानकारी हासिल करने और अपनी बात रखने का … Read More

झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन तेज हो गया है. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के आठवें दिन, 17 अक्टूबर को आंदोलनकारियों ने प्लांट के सभी 13 गेट जाम करने का दावा किया. इससे पहले 15 अक्टूबर को गेट संख्या 9 और 10 को जाम किया गया था. आंदोलनकारियों की मांग है कि अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके विस्थापित युवाओं को नियमित नियोजन दिया जाए. विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने 10 अक्टूबर को बोकारो के टू टैंक गार्डेन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. शुरुआती दिन आंदोलन में 106 विस्थापित शामिल हुए … Read More

बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. अनंत सिंह ने दावा किया कि नीतीश कुमार का साथ देने के लिए उन्होंने बड़ी कुर्बानी दी है. उन्होंने कहा एक मीडिया में उन्होंने कहा था कि मैंने नीतीश जी के लिए नौ मर्डर करवाये हैं. जिसके बाद अनंत सिंह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी प्रतिक्रिया दी. मांझी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार का साथ देकर हत्या की गई है, तो यह गलत काम है. इसकी जांच होनी चाहिए … Read More

एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज यानी 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित SEM कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले गिरफ्तार किया था. अभिजीत दीपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था. इस मार्च के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग उठाई जानी थी. लेकिन मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले … Read More

जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

विजय उराँव, जोहार लाइव सवांददाता झारखंड की माटी में संस्कृति की गंध है, तो यहाँ के लोकगीतों और वाद्ययंत्रों में यहाँ की आत्मा बसती है. लेकिन इस संस्कृति को जीवित रखने के लिए कुछ ऐसे जीवट लोग भी होते हैं जो अपनी हर साँस में उस परंपरा को पिरोते हैं. रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के गडेडीर गाँव की रहने वाली हेमली कुमारी ऐसी ही एक बेबाक और अडिग शख्सियत हैं, जिन्होंने समाज के ताने-बाने, रूढ़ियों और आर्थिक तंगी की हर दीवार को ढोल की एक-एक थाप से गिरा दिया. रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के गडेडीर गांव में 12 … Read More

लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख को लेकर चीन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चीन को लद्दाख के बारे में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग के बयान पर जवाब दिया. साथ ही लद्दाख के नेताओं और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के बीच हुई बैठक का जिक्र करते हुए सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई. चीन को लद्दाख पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं सोनम वांगचुक … Read More

महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

नवरात्रि की महाअष्टमी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना का विशेष दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी शांति, पवित्रता और सुख-समृद्धि की प्रतीक हैं. इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने, नारियल का भोग लगाने और कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इन्होंने कठोर तपस्या की थी. हजारों वर्षों की धूप, धूल और ठंड के कारण इनका शरीर काला पड़ गया था. इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने इन पर गंगाजल छिड़का, तब इनका रूप अत्यंत कांतिमय और … Read More

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

रांची. राजधानी रांची के पिंजरा पोल, गौशाला स्थित कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस वर्ष पंडाल को तिरुपति बालाजी के भव्य मंदिर की स्थापत्य शैली पर तैयार किया गया है, जबकि महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को भी कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. पंडाल में धार्मिक आस्था, भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिल रहा है. तिरुपति बालाजी की स्थापत्य शैली, महाभारत के प्रसंग इस वर्ष कल्पना लोक दुर्गोत्सव की प्रमुख विशेषता इसकी विषयवस्तु और कलात्मक प्रस्तुति है. तिरुपति बालाजी के मंदिर से … Read More

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

आनंद दत्त सौरभ शर्मा (बदला हुआ नाम) ने साल 2024 में झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (सीजीएल) की परीक्षा दी थी. पास किए तो कोचिंग से लेकर गांव तक में मिठाई बंटने का सिलसिला हफ्तों तक चलता रहा. हद से अधिक बढ़ती बेरोजगारी और और कोविड में निजी सेक्टर में काम करनेवालों का हश्र देख, हर कोई सरकारी नौकरी को हर हाल में पाना चाहता है. जाहिर है ऐसी नौकरी अगर किसी को मिल जाती है, समाज में उसका कद बढ़ जाता है. पेपर लीक की बात सामने आई. आंदोलन हुआ, मुकदमा हुआ. जांच शुरू हुई. पास किए छात्रों ने साफ … Read More

अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कहते नजर आए कि अगर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा. इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हुई. विवाद बढ़ने पर मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. उन्होंने दावा किया कि उनका बयान युद्ध को लेकर नहीं, बल्कि क्रिकेट मैच के संदर्भ में था. वायरल वीडियो में मदन राठौड़ कहते सुनाई दे रहे … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More