Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए
    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है. रविवार, 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता की कार को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी. मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है.

    गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान के रूप में हुई है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि फायरिंग के पीछे की वजह और घटना की साजिश का पता लगाया जा सके.

    जुहू इलाके में हुई थी फायरिंग

    रविवार शाम जुहू स्थित पुष्पा नरसी पार्क के पास टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभिनेता को गोली लगने की सूचना नहीं है. घटना में उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर सामने आई थी.

    बाइक छोड़कर ट्रेन से भागे थे आरोपी

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद हमलावरों ने अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल छोड़ दी और ट्रेन से फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उनकी तलाश शुरू की. इसके बाद तीनों संदिग्धों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया.

    इस मामले में जुहू पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. अब क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के पीछे किसका हाथ था और क्या इस वारदात का किसी संगठित गिरोह से संबंध है.

    Also Read : मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.