AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

रांची/खूंटी : आरसी बालक मध्य विद्यालय के फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर बीते दिन हुए हमले मामले में खूंटी पुलिस खुलासा के करीब है. एसपी ऋषभ गर्ग के आदेश पर गठित टीम करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने कॉल डंप और सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर को चिन्हित कर लिया है. सभी को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों से पता चला है कि पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पुराने विवाद में फादर बेनी पर हमला हुआ है. इस प्रकरण … Read More

झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का एक और मामला सामने आया है. कांके रोड स्थित मां तारा मिष्ठान भंडार में निरीक्षण के दौरान मिठाई में कॉकरोच मिले. वहीं, खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर लेबलिंग भी नहीं पाई गई. इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. विभाग ने नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी है. मिठाई में कॉकरोच मिलने का मामला खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. वहीं, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं होने को लेकर … Read More

रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

जोहार लाइव ब्यूरो गोड्डा सांसद और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता निशिकांत दुबे ने एक बार फिर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. गुरूवार 22 अक्टूबर को दुमका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सत्ता पलटने के लिए राहुल गांधी ऑनलाइन गैंबलिंग करनेवालों और बिटकॉन लॉबी के साथ हाथ मिला चुके हैं. उन्होंने कहा, मेरा सीधा आरोप है कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वह नेविल रॉय सिंघम, इल्हान उमर, रो खन्ना और सोरोस फाउंडेशन के नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ संपर्क करते हैं. अमेरिकी कांग्रेस की इन रिपोर्टों के आधार … Read More

15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

दिल्ली से मेलबर्न की करीब 15 घंटे की फ्लाइट में पर्याप्त खाना नहीं देने के मामले में सिंगापुर एयरलाइंस को 50 हजार मुआवजा देना होगा. पंजाब राज्य उपभोक्ता आयोग ने एयरलाइन को सेवा में कमी का जिम्मेदार माना है. मामला एक परिवार का है, जिसने आरोप लगाया था कि यात्रा के दौरान 11 महीने की बच्ची के लिए दूध तक नहीं दिया गया. जसप्रीत सिंह की पत्नी, बेटी और सास 4 मार्च 2020 को दिल्ली से मेलबर्न जा रही थीं. जसप्रीत ने 9 मार्च को एयरलाइन से शिकायत की, लेकिन कंपनी ने जवाब दिया कि यात्रियों ने शाकाहारी या विशेष … Read More

देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

सऊदी अरब में हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बाद उड़ान सेवाएं बाधित होने से मक्का और मदीना में फंसे करीब 4,000 भारतीय तीर्थयात्रियों की वापसी का मामला सामने आया है. एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. ओवैसी ने कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द होने के कारण भारतीय तीर्थयात्री सऊदी अरब में फंसे हुए हैं. उन्होंने मांग की कि एयरलाइंस को बड़े विमानों के संचालन की अनुमति दी जाए या इन यात्रियों को वापस लाने के … Read More

प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे विवादों में आ गए हैं. पेशे से फोटोग्राफर रेहान वाड्रा अपने फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी लगान जा रहे थे. जो उन्होंने हाल के दिनों में दिल्ली में हुए विभिन्न विरोध प्रदर्शनों के दौरान खींची थी. यह प्रदर्शनी नई दिल्ली स्थित प्रसिद्ध बिकानेर हाउस में लगने वाली थी. लेकिन अब प्रदर्शनी लगने से पहले विवादों में आ गई है. रेहान वाड्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनकी एकल प्रदर्शनी शुरू होने से पहले प्रशासन ने उनकी कई तस्वीरें हटवा दीं. दरअसल पूरा मामला ये है कि, रेहान की … Read More

झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

साहिबगंज: जिले में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेल लाइन पर ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की मौत हो गई. जवान का पहचान अशोक कुमार घड़ेई के रूप में की गई है. गुरुवार तड़के चुटिया और कुंवरपुर के बीच यह दुर्घटना हुई. जवान कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पर ड्यूटी कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ट्रेन का वैक्यूम ठीक करने के लिए नीचे उतरने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए. गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वैक्यूम ठीक … Read More

झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

आनंद दत्त झारखंड में अब स्कूल और कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग्स कैंपेन की पढ़ाई. इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बड़ी पहली की है. इन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग/उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को यह टास्क दिया है. मुख्य सचिव के द्वारा टास्क दिया गया है कि कक्षा नौ से लेकर उच्चतर वर्ग के पाठ्यक्रम में ड्रग्स के दुरूपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान से संबंधित पाठ्यक्रम को शामिल किया जाए. मुख्य सचिव ने टास्क दिया है कि ड्रग्स के खतरे के विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए स्कूल और कॉलेज में … Read More

जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन घोटाला मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों पर सीआईडी का शिकंजा हर दिन कसता जा रहा है. बुधवार 21 अक्टूबर को सीआईडी ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दाखिल कर दिए. इसमें ख्यांगते के अलावा श्वेता कुमारी गुप्ता, मुख्य सरगना टीडीपीएल एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी, निदेशक रामवीर सिंह, मो. उस्मान, मो. एबाद (पांच की गिरफ्तारी 22 जुलाई को) हेमंत कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार (तीनों की गिरफ्तारी 24 जुलाई), सोनू कुमार, अरविंद कुमार (गिरफ्तारी 25 जुलाई), सुमन सौरभ (गिरफ्तारी 30 जुलाई) … Read More

amit shah

अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

जिन्हें आधुनिक भारतीय राजनीति का ‘चाणक्य’ कहा जाता है और जिनकी सोच को बीजेपी का ‘चुनावी मास्टरमाइंड’ माना जाता है—वे हैं अमित शाह. संघ की शाखा से निकलकर दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्री की कुर्सी तक का उनका यह सफर कोई साधारण यात्रा नहीं है. यह कहानी है एक ऐसे शख्स की, जिसने अपने संगठन कौशल से बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया और भारत के राजनीतिक नक्शे को हमेशा के लिए बदल दिया. अमित शाह का जन्म 22 अक्तूबर 1964 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More