Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 22, 2026Updated:October 22, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन घोटाला मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपियों पर सीआईडी का शिकंजा हर दिन कसता जा रहा है. बुधवार 21 अक्टूबर को सीआईडी ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दाखिल कर दिए.

    इसमें ख्यांगते के अलावा श्वेता कुमारी गुप्ता, मुख्य सरगना टीडीपीएल एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी, निदेशक रामवीर सिंह, मो. उस्मान, मो. एबाद (पांच की गिरफ्तारी 22 जुलाई को) हेमंत कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार (तीनों की गिरफ्तारी 24 जुलाई), सोनू कुमार, अरविंद कुमार (गिरफ्तारी 25 जुलाई), सुमन सौरभ (गिरफ्तारी 30 जुलाई) और एल ख्यांग्ते (गिरफ्तारी 10 अगस्त) मामले के सभी आरोपी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है.

    आरोप में परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, ओएमार शीट में हेरफेर के अलावा चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसे बिंदू शामिल हैं. जांच में वन क्षेत्र पदाधिकारी (एफआरओ) और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) परीक्षाओं की ओएमआर शीट में कथित छेड़छाड़, उत्तर पुस्तिकाओं को परिसर से बाहर ले जाने और परीक्षा परिणामों में डिजिटल हेरफेर के आरोप भी सामने आया. चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि जेपीएससी की तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता ने 26 मई 2026 को व्हाट्सऐप के माध्यम से परीक्षा की उत्तर-कुंजी टीडीपीएल के कर्मचारी मो. उस्मान को भेजी थी.

    आपको बता दें, जोहार लाइव ने सबसे पहले इन सभी मामलों का खुलासा चरणबद्ध तरीके से किया था. सबसे पहले बीते 9 अगस्त को जोहार लाइव ने खुलासा किया था कि 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग पर 20 प्रतिशत कमीशन की डील तय होने पर एल ख्यांगते ने टीडीपीएस कंपनी को जेपीएससी परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी दी थी.

    जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को ठीक एक दिन बाद यानी 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया. यह प्रकरण सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 से जुड़ा है। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है. वहीं जांच के क्रम में पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता और टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह समेत पांच आरोपियों को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया था.

    ध्यान देने वाली बात ये है कि अपर न्यायायुक्त प्रथम की अदालत में अवकाश के दौरान जांच अधिकारी ने शून्यकाल में चार्जशीट दाखिल की है. एक भी दिन की देरी होती तो 12 में से पांच आरोपी डिफॉल्ट बेल का हकदार हो जाते. पूरे मामले में जल्द ही दूसरी चार्जशीट भी दायर की जाएगी.

    Also Read : Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    एल. ख्यांगते जेपीएससी घोटाला झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा
    Next Article झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.