Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 26, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऐतिहासिक राजी पड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. सोमवार को झारखंड मंत्रालय में ऐतिहासिक राजी पड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया. इस अवसर पर सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव उपस्थित थे. मुड़मा जतरा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा.

    40 पड़हा की परंपरा से जुड़ा है मुड़मा जतरा

    मुड़मा जतरा रांची जिले के मांडर प्रखंड स्थित मुड़मा गांव में आयोजित होने वाला आदिवासी समाज का प्रमुख पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है. इसकी पहचान राजी पड़हा की परंपरा, जतरा खूंटा की पूजा और विभिन्न पड़हा के प्रतिनिधियों के सामूहिक जुटान से है. यह आयोजन विशेष रूप से उरांव आदिवासी समाज की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है.

    पड़हा छोटानागपुर के उरांव समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का हिस्सा रहा है. इसमें कई गांवों के समूह शामिल होते हैं. मुड़मा जतरा में 40 पड़हा की भागीदारी की परंपरा का विशेष महत्व है. विभिन्न पड़हा के लोग अपने पारंपरिक झंडों और प्रतीकों के साथ जतरा स्थल पर जुटते हैं. इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पारंपरिक नृत्य-संगीत और सामुदायिक मेल-मिलाप होता है.

    जतरा खूंटा की पूजा है प्रमुख आकर्षण

    मुड़मा जतरा में जतरा खूंटा (धार्मिक स्थल) को विशेष धार्मिक महत्व दिया जाता है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यह आदिवासी समाज की आस्था और सामुदायिक पहचान का प्रतीक है. जतरा के दौरान पारंपरिक पाहनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. पूजा-अनुष्ठान के साथ मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य-संगीत भी आयोजित होते हैं.

    जतरा में विभिन्न राज्यों से लोग पहुँचते हैं, धार्मिक गतिविधियों के अलावा यह सामाजिक मेल-मिलाप और ग्रामीण व्यापार का भी अवसर होता है. इस आयोजन के जरिए आदिवासी समाज की परंपराओं, सामूहिकता और सांस्कृतिक पहचान की अभिव्यक्ति होती है.

    उरांव और मुंडा समुदायों से जुड़ी है लोककथा

    मुड़मा जतरा की शुरुआत को लेकर एक लोककथा प्रचलित है. इसके अनुसार, रोहतासगढ़ से निकलने के बाद उरांव समुदाय के लोग पलामू के रास्ते छोटानागपुर पहुंचे थे. लोक कथा के मुताबिक, मुड़मा क्षेत्र में उनकी मुलाकात मुंडा समुदाय के पारंपरिक प्रमुखों से हुई थी. इसके बाद दोनों समुदायों के बीच क्षेत्र में बसने को लेकर सहमति बनी थी.

    इस कथा को उरांव और मुंडा समुदायों के बीच सहयोग और भाईचारे की स्मृति से जोड़कर देखा जाता है.

    Also Read: लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    ऐतिहासिक मुड़मा जतरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दिव्यांग बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा, रांची में दत्तक ग्रहण की बाधाएं दूर करने पर मंथन

    October 27, 2026
    क्राइम

    IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोर्ड-निगम अपने वकील रख सकेंगे, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमावली को ठहराया सही

    October 27, 2026
    Latest Posts

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    झारखंड : दिव्यांग बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा, रांची में दत्तक ग्रहण की बाधाएं दूर करने पर मंथन

    October 27, 2026

    IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.