रांची: सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की.
दीपांकर भट्टाचार्य ने रूपी सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रूपी सोरेन का हमेशा साथ मिला.
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में चल रही विकास योजनाओं के संचालन और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों समेत कई विषयों पर चर्चा हुई. इस मौके पर सीपीआई (एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी मौजूद रहे.

