AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

वसीम अख्तर, जोहार लाइव के लिए लातेहार से लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न वन क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी और जिला पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाकर हथियार, कारतूस और आईईडी से जुड़े संदिग्ध सामान बरामद किए हैं. बीते 21 और 22 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के दौरान सुग्गा बांध के जंगल से राइफलें, मैगजीन और कारतूस मिले, जबकि आधे, दौना एवं दुरुप वन क्षेत्रों से आईईडी के दो स्टील कंटेनर समेत अन्य सामान बरामद किए गए. शुक्रवार 23 अक्टूबर को महुआडांड़ थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी और एसएसबी … Read More

चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

जोहार लाइव ब्यूरो कांग्रेस नेता और AICC मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. ITBP महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ चल रहे आमना-सामने के बयान को आधार बनाते हुए खेड़ा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘कायराना रवैये’ और ‘समर्पण की नीति’ का आरोप लगाया. पवन खेड़ा ने कहा, “न शहादत को सलाम, न बहादुरी को शाबाशी. ऐसी सरकार के होते हुए भी हमारे जवान डटकर दुश्मन का सामना कर रहे हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी ने 2020 में गलवान में 20 जवानों … Read More

Highcourt

कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि राज्य सजा समीक्षा बोर्ड (State Sentence Review Board) किसी दोषी की समयपूर्व रिहाई की याचिका को यांत्रिक तरीके से खारिज नहीं कर सकता. बोर्ड को दोषी के आचरण, उम्र, अपराध करने की प्रवृत्ति और समाज में पुनर्वास की संभावनाओं से संबंधित रिपोर्टों पर विचार करना अनिवार्य है. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की एकल पीठ एक आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी. याचिकाकर्ता ने राज्य सजा समीक्षा बोर्ड द्वारा 25 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 1262 को चुनौती दी थी, … Read More

झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

रांची : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं द्वारा धरना दिए जाने का मामला सामने आया है. छात्राओं ने विद्यालय के अकाउंटेंट दिवाकर साहू पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर छात्राओं ने बुढ़मू के बीडीओ सह सीओ धीरज कुमार को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद बीडीओ सह सीओ धीरज कुमार विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली. मामले की गंभीरता को देखते हुए अकाउंटेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. बताया गया कि मामले में आगे … Read More

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

जोहार लाइव ब्यूरो भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को सत्ता से बाहर ‘जल बिन मछली’ की तरह तड़पती हुई पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि उसका मूल मंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति घृणा है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “सत्ता से बाहर रहते हुए जल बिन मछली की तरह तड़पती हुई कांग्रेस पार्टी और उसके लिए जिसका मूल-मंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति दिल में घृणा … Read More

Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

विजय उरांव झारखंड में अपराधियों की पहचान और उनकी तलाश तेज करने के लिए सीआईडी ने अंतरजिला पुलिस सहयोग की पहल की है. धनबाद समेत छह जिलों और रेल पुलिस से जुड़े मामलों में संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीआईडी ने राज्य के 24 जिलों के एसपी को नया टास्क दिया गया है. सभी जिलों की पुलिस से सहयोग मांगते हुए अब संबंधित अपराधियों की तस्वीर और हुलिया दूसरे जिलों के थानों तक पहुंचाकर उनकी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी. इसका उद्देश्य अलग-अलग जिलों की पुलिस के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ाना और लंबित मामलों की जांच में … Read More

देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में गुरुवार रात आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं. इनमें 11 की हालत गंभीर बताई गई है. भूकंप से 339 मकान और 20 पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं. शुक्रवार सुबह तक प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी था. भूकंप गुरुवार, 22 अक्टूबर की रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया. इसका केंद्र नागछू शहर के अंतर्गत बाकेन काउंटी के मारू टाउनशिप में था. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 से 18 किलोमीटर की गहराई में था. इसके … Read More

झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

रांची: छठ महापर्व और काली पूजा की तैयारियों को लेकर पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त से मुलाकात की. इस दौरान छठ घाटों की सफाई, बिजली व्यवस्था, कृत्रिम घाटों के निर्माण और अन्य जरूरी सुविधाओं पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने आवश्यकतानुसार सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नगर निगम की तैयारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष छठ घाटों की तैयारी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम ने सराहनीय काम किया था. इस वर्ष भी छठ महापर्व के दौरान … Read More

Vinod pandey

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

रांची: “युवाओं के रोजगार पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ.” झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री सारथी योजना को लेकर भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में युवा रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा झारखंड सरकार से सवाल करने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार से जवाब मांगे. विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार … Read More

दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

जोहार लाइव ब्यूरो ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा है कि लोकतंत्र में रिजिम चेंज (सत्ता परिवर्तन) की मांग करना गलत नहीं है. दिल्ली हाईकोर्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 10 हजार का निजी बांड भरने और एक जमानतदार देने को कहा गया है. इस मामले में 22 अक्टूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. सुनवाई के दौरान नेहा बोरा की ओर से पेश सीनियर वकील गोपाल शंकरनारायणन के अनुसार, शांतिपूर्ण विरोध करना और सत्ता परिवर्तन की मांग करना सार्वजनिक … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More