Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    कांग्रेस नेता और AICC मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. ITBP महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ चल रहे आमना-सामने के बयान को आधार बनाते हुए खेड़ा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘कायराना रवैये’ और ‘समर्पण की नीति’ का आरोप लगाया.

    पवन खेड़ा ने कहा, “न शहादत को सलाम, न बहादुरी को शाबाशी. ऐसी सरकार के होते हुए भी हमारे जवान डटकर दुश्मन का सामना कर रहे हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी ने 2020 में गलवान में 20 जवानों की शहादत के बाद चीन को क्लीन चिट दे दी थी. उसी क्लीन चिट का नतीजा आज लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन के बढ़ते दुस्साहस के रूप में दिख रहा है.”

    उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अरुणाचल के शेरा-5 पॉइंट तक पेट्रोलिंग हो पा रही है? क्या असाफिला, माजा और तस्किन में चीन 7 किलोमीटर अंदर आकर टेंट गाड़ चुका है? और क्या पूर्वी लद्दाख में 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल हुई है?

    ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए खेड़ा ने कहा, “चीन ने खुलेआम पाकिस्तान की मदद की. अफसरों ने खुद बताया कि चीन सक्रिय रूप से पाकिस्तान के साथ खड़ा था. इस पर भारत की प्रतिक्रिया क्या रही? समर्पण! हमने हर कदम पर समर्पण किया है. दुनिया अब जान चुकी है कि भारत का प्रधानमंत्री कायर है.”

    उन्होंने मोदी की चीन यात्राओं पर भी निशाना साधा. “मुख्यमंत्री रहते हुए 4 बार और प्रधानमंत्री बनने के बाद दर्जनों मुलाकातें कीं, लेकिन लद्दाख और अरुणाचल का मुद्दा कभी नहीं उठाया. चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं?”

    आर्थिक मोर्चे पर भी खेड़ा ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि ट्रेड डेफिसिट 99 अरब डॉलर से बढ़कर 112 अरब डॉलर हो गया है. सरकार ने चीन की शर्तों पर वीजा बढ़ाए, ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन हटाए और प्रेस नोट-3 में बदलाव किया. चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ा दी गई कि टनल बोरिंग मशीन, रेयर अर्थ और दवाओं के API तक चीन के रहमो-करम पर निर्भर हो गए.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेड़ा ने कहा, “शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को, जिसके पास इतनी बहादुर सेना है, लेकिन खुद इतनी डरपोक और कायर है. इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी कभी ऐसा नहीं सोचते थे. सिर्फ इसलिए कि आप डरते हैं, क्या पूरा देश आपके डर की कीमत चुकाएगा?”

    कांग्रेस नेता का यह बयान अरुणाचल सीमा विवाद और चीन नीति को लेकर विपक्ष के आक्रामक रुख को और तेज करने वाला माना जा रहा है.

    Also Read : कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    China itbp पवन खेड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड
    Next Article झारखंडः महुआडांड़ के जंगलों में दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, हथियारों के साथ 63 कारतूस और आईईडी के दो कंटेनर बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.