AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
योग दिवस

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

Ranchi : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में जहां लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, वहीं कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पिछले साल की तरह इस बार भी दोनों नेताओं के बीच मजाक और राजनीतिक तंज का दौर चलता नजर आया। योग दिवस के राजकीय कार्यक्रम में ज्यादातर लोग सफेद टीशर्ट और सफेद ट्राउजर पहनकर पहुंचे थे। वहीं, भाजपा विधायक सीपी सिंह काले रंग के कपड़ों … Read More

झारखंड

झारखंड : तीन महीनों में 13,000+ मामले दर्ज, ह’त्या-लूट के आंकड़े चौंकाने वाले

Ranchi : झारखंड में साल 2026 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान क्राइम के 13 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस आंकड़ों के अनुसार तीन महीनों में हत्या, किडनैपिंग, रेप, चोरी और दंगों की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों की संख्या भी काफी अधिक रही। जनवरी में कुल 4,930 मामले दर्ज हुए, जबकि फरवरी में 4,155 और मार्च में 4,562 मामले सामने आए। तीन महीनों के दौरान सबसे अधिक मामले “अन्य अपराध” श्रेणी में दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 9,837 रही। कुल मिलाकर जनवरी … Read More

खूंटी

खूंटी : पुलिस के साथ मु’ठभेड़ में नक्सली श्रवण दास घायल, अस्पताल में भर्ती

Khunti : खूंटी जिले के कर्रा-लोदमा इलाके में बीते दिनों आगजनी, लेवी के लिए फायरिंग मामले में गिरफ्तार पीएलएफआई सदस्य श्रवण दास के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस घटना में नक्सली श्रवण दास घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की सुबह करीब 4. 30 बजे की है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ऋषव गर्ग घटनास्थल की ओर रवाना हुए है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। जरियागढ़ थाना प्रभारी का पिस्टल छीन किया फायरिंग जानकारी के अनुसार तोरपा थाना में दर्ज … Read More

एसपी

नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

Simdega : सिमडेगा जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने NDPS एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सिमडेगा और टी.टांगर थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का जल्द और बेहतर तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध स्टोरेज और बिक्री से जुड़े मामलों में वैज्ञानिक तरीके से जांच होनी चाहिए, ताकि अपराधियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य … Read More

मुखिया

मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

Godda : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम कुमार पर बीते 18 जून को हुए जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुपम कुमार के लिखित आवेदन पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने छापेमारी कर मामले में शामिल शातिर अपराधी अंकित यादव, नयन यादव और अमरकांत गिरी उर्फ कारु को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर … Read More

मुठभेड़

चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

Chatra : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हडगड़ी जंगल में पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 6 अपहृत ग्रामीणों को सुरक्षित छुड़ा लिया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 18 जून की रात लगभग 10:30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने तेलियाडीह और गोवदा गांव में धावा बोलकर 6 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद सभी को जंगल की ओर ले जाया गया। अपराधियों ने परिजनों को फोन कर खुद को MCC का सदस्य बताया और 1 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। साथ ही धमकी … Read More

सरयू

आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

Ranchi : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच जदयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा राजनीतिक सुझाव देते हुए कहा है कि उन्हें कांग्रेस से अलग होकर सरकार चलाने पर विचार करना चाहिए। सरयू राय ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक गठबंधन की रणनीति के मुताबिक वोट नहीं कर सके। मॉक पोल के दौरान भी जिस तरह की एकजुटता दिखनी चाहिए थी, वह नहीं दिखी। ऐसे में कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। सरयू राय … Read More

रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

Ranchi : रांची के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को आयोजित अहम बैठक में नई प्रबंधन कमेटी का गठन कर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में संगत और गुरुद्वारा दुकान समिति के सदस्य शामिल हुए। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए 15 सदस्यीय नई कमेटी का चयन किया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से नई कमेटी का समर्थन किया। बैठक की शुरुआत अरदास के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारा के संचालन, धार्मिक आयोजनों, सेवा कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा … Read More

आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

Ranchi : राजधानी में चर्चित आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को कई जानकारी मिली है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू ने बताया कि आवेश राजपूत उर्फ राणा जी और सहजाद उर्फ शाहनवाज के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया था। पेट्रोल बम प्रकरण में वीडियो बनाने का निर्देश भी राणा जी की ओर से मिला था। इसके एवज में 50/50 हजार तीनों आरोपियों को मिलने थे। पुलिस पूछताछ में अमन अंसारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पूर्व ट्रेन रुट से रांची पहुंचे थे और कार से आरएसएस कार्यालय पहुंचे … Read More

आरपीएफ

यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

Hatia : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट हटिया द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए ‘ऑपरेशन जन जागरण’ के तहत विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पोस्ट कमांडर हटिया के पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन हटिया तथा विभिन्न ट्रेनों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को नशाखोरी, विषखुरानी और चोरी की घटनाओं के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ या अन्य खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करें। भोजन या पेय पदार्थ केवल रेलवे स्टेशन और … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More