AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
पप्पू यादव

पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

Ranchi : पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक बड़ा दावा कर सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत सरकार को अस्थिर करने की एक बहुत बड़ी साजिश रची गई थी। पप्पू यादव ने इस पूरे खेल के मुख्य सूत्रधार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बताया है। पप्पू यादव ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, आरके कंस्ट्रक्शन के मालिक और जेएमएम के पूर्व विधायक निजामुद्दीन रांची और धनबाद के बड़े होटलों में ठहरे थे। यह सारा खेल होटल के कमरों से … Read More

एसपी

“6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

Giridih (Naresh Goswami) : गिरिडीह के पंचम्बा थाना क्षेत्र के जगमनरायडीह निवासी मो. जैनुल मियां ने गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पंचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार पर लगातार घर आकर परेशान करने और अभद्र व्यवहार करने का इल्जाम लगाया है। शिकायत में जैनुल मियां ने कहा है कि बीते 20 जून से थाना प्रभारी सुबह और शाम उनके घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे उनके छह बेटों को थाना लाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते … Read More

दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने को लेकर पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कई जगह यह खबर भी चली कि मुख्यमंत्री किसी महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। हालांकि बाद में यह स्पष्ट हो गया कि यह खबर पूरी तरह गलत थी। मुख्यमंत्री दिल्ली नहीं गए थे। इससे सभी तरह की अटकलों पर भी विराम लग गया। दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ शनिदेव महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और … Read More

पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

Ranchi : बिहार और झारखंड कैडर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भवेश कुमार ठाकुर का रविवार को पटना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बिहार और झारखंड के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान और पूर्व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, सादगीपूर्ण और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया। ईमानदारी और अनुशासन के लिए थी अलग पहचान भवेश कुमार ठाकुर उन चुनिंदा पुलिस अधिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने अपने पूरे सेवा … Read More

झारखंड

झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

हजारीबाग से रामगढ़ तक लगातार हादसे दे रहे चेतावनी, फिर भी नहीं थम रहा अवैध उत्खनन बड़ा सवाल- कब टूटेगा ‘कोल माफिया’ और प्रशासनिक निष्क्रियता का गठजोड़? Ranchi/Hazaribagh : झारखंड देश का एक प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य है। राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा में कोयले की बड़ी भूमिका है। लेकिन इसी कोयले ने झारखंड के कई इलाकों में एक समानांतर और खतरनाक अर्थव्यवस्था भी खड़ी कर दी है- अवैध खनन की अर्थव्यवस्था। हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और उत्तरी छोटानागपुर के कई क्षेत्रों में वर्षों से चल रहा अवैध कोयला उत्खनन अब केवल राजस्व हानि का मामला नहीं रह … Read More

हाथियों

झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

Ranchi : झारखंड के कोडरमा में जंगली हाथियों के झुंड ने एक बार फिर से तांडव मचाया है। इस बार हाथियों के झुंड ने डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलगो गांव में आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ कर सबकुछ तहस-नहस कर दिया। राहत की बात यह है कि इस वारदात में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ। पर लगातार हो रहे हाथियों के हमले से लोग खौफ से साये में हैं। झारखंड के जंगल अब हाथियों और इंसानों के लिए ‘डेथ जोन’ बनते जा रहे हैं। साल 2020 से 2025 के बीच सरकारी फाइलों में दर्ज आंकड़े तो यह गवाही … Read More

झारखंड

झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

Ranchi : झारखंड के कुल 24 जिलों के पुलिस कप्तान इन दिनों अपनी मनमानी के लिए चर्चित हो रहे हैं. उनकी मनमानी से उनसे ऊपर के बॉस यानी पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी काफी नाराज चल रहे हैं. उन्हें लगता है कि ये एसपी उनकी भी नहीं सुन रहे हैं. दरअसल मामला ये है कि 22 दिसंबर 2025 को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देश के सभी राज्यों से एक रिपोर्ट मांगी थी. जिसमें पूछा गया था कि अमुक राज्यों में भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों (नॉर्थ-ईस्ट) के लोगों के प्रति हिंसा, दुर्व्यवहार की कितनी घटनाएं हुई हैं और उन मामलों में क्या … Read More

रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

Ranchi : रांची के चुटिया थाना अंतर्गत आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला मामले की जांच अब एटीएस कर रही है। सोमवार को एटीएस की टीम कार्यालय पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया है। इस दौरान एटीएस की टीम ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वहीं, घटना की रात कार्यालय में मौजूद लोगों से एटीएस की टीम ने मामले को लेकर सवाल जवाब किए। घंटों तक एटीएस की टीम आरएसएस कार्यालय में रहकर आरोपियों के आने-जाने वाले मार्ग की जानकारी ली। 17 जून की रात हुआ था पेट्रोल बम हमला मालूम हो कि 17 जून की रात … Read More

एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

Ranchi : फादर्स डे पर रविवार की शाम एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां मंच पर बच्चे अपने पापा का हाथ थामे नजर आए। किसी ने डांस किया तो किसी ने कैटवॉक। जैसे ही ‘पापा मेरे पापा’ गीत बजा, बच्चे अपने पिता के साथ मंच पर पहुंच गए। तालियों की गूंज के बीच दोनों की जोड़ी ने ऐसा समां बांधा कि पूरा हॉल भावुक हो उठा। एक्वा वर्ल्ड की ओर से आयोजित ‘फादर्स डे स्पेशल’ कार्यक्रम पूरी तरह पिता और बच्चों के रिश्ते को समर्पित रहा। शाम भर अलग-अलग प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों … Read More

सीसीएल

योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से रांची के जवाहरनगर क्लब, कांके रोड में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीसीएल के शीर्ष अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग सत्र में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी और … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More