Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : फादर्स डे पर रविवार की शाम एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां मंच पर बच्चे अपने पापा का हाथ थामे नजर आए। किसी ने डांस किया तो किसी ने कैटवॉक। जैसे ही ‘पापा मेरे पापा’ गीत बजा, बच्चे अपने पिता के साथ मंच पर पहुंच गए। तालियों की गूंज के बीच दोनों की जोड़ी ने ऐसा समां बांधा कि पूरा हॉल भावुक हो उठा।

    एक्वा वर्ल्ड की ओर से आयोजित ‘फादर्स डे स्पेशल’ कार्यक्रम पूरी तरह पिता और बच्चों के रिश्ते को समर्पित रहा। शाम भर अलग-अलग प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए इस रिश्ते की खूबसूरती को मंच पर उतारा गया। बच्चों ने अपने पापा के साथ खुलकर मस्ती की और पिता भी बच्चों के साथ हर गतिविधि में पूरे उत्साह से शामिल हुए।

     

    सवाल-जवाब से लेकर कैटवॉक तक, हर राउंड में दिखा गजब का उत्साह

    कार्यक्रम में बच्चों और उनके पिताओं की टीम बनाकर क्वेश्चन-आंसर राउंड कराया गया। कई मजेदार सवालों के जवाब देकर प्रतिभागियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद फादर्स डे थीम वाले गीतों पर डैडी और बच्चों ने रैंप पर कैटवॉक किया। हर जोड़ी ने अपने अंदाज से दर्शकों की तालियां बटोरीं।

    प्रतियोगिता में कुंदन को ‘बेस्ट फादर’ का खिताब मिला। वहीं शिबू मुंडा दूसरे और अविनाश तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    समर हॉलीडे सीरीज में योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

    कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई। समर हॉलीडे श्रृंखला को सफल बनाने में योगदान देने वाले दीपांजलि ग्रुप के निदेशक विपुल नायक, वैंस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम, देव ज्योति नाहा (डीजे सर), अस्मिता रानी, श्वेता शरणा और नीलिमा पूर्ति को एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव ने सम्मानित किया।

    बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    दीपांजलि ग्रुप के बच्चों ने पापा पर आधारित गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा गरिमा, रियान और गायत्री ने भी अलग-अलग गीतों पर शानदार परफॉर्मेंस देकर कार्यक्रम में रंग जमा दिया।

    कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार ने किया। इस मौके पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, दीपांजलि ग्रुप के निदेशक विपुल नायक, वैंस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम, देव ज्योति नाहा (डीजे सर) सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में पिता और बच्चों के बीच प्यार, सम्मान और अपनापन साफ नजर आया।

    Also Read : योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    Children danced to 'Papa Mere Papa' at Aqua World; catwalk with dads won hearts. एक्वा वर्ल्ड में 'पापा मेरे पापा' पर थिरके बच्चे डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प
    Next Article 22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.