AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SSC GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा : रांची में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर पास कराने वाला गिरोह पकड़ाया

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के दौरान ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम हैक कर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में चल रही परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट एक्सेस के जरिए हैक करने की कोशिश की जा रही थी। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों में मृत्युंजय कुमार यादव (सिवान), संजीत कुमार (नालंदा), विकास कुमार (नालंदा) और  मुन्ना राज (पटना) शामिल हैं। इनमें एक परीक्षार्थी, एक इनविजिलेटर, परीक्षा केंद्र का सेंटर हेड और … Read More

नोएडा में झारखंड का जलवा, रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

Ranchi : झारखंड के लिए गर्व और खुशी का बड़ा क्षण सामने आया है। नोएडा में आयोजित 11वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के पहले ही दिन झारखंड के होनहार खिलाड़ी रुद्रंश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। रुद्रंश की इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 22 जून से 25 जून तक नोएडा में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रुद्रंश शर्मा ने बेहतरीन … Read More

BREAKING – लव भाटिया मौ’त प्रकरण : पोस्टमार्टम में जहर खाने की पुष्टि, विसरा रखा गया जांच की खातिर

Ranchi : राजधानी के चर्चित होटल संचालक आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया उर्फ अभिनव भाटिया मौत प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौकाने वाले खुलासे किए है। गुरुवार की देर शाम रिम्स में लव भाटिया का पोस्टमार्टम हुआ है। इस दौरान लव भाटिया के जहर खाने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा यह भी पुष्टि हुई कि जहर की मात्रा शरीर में अत्यधिक फैल गई थी, जिस कारण से डॉक्टरों की टीम बचा नहीं सकी। हालांकि, इससे पूर्व सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले लव भाटिया को बाथरूम में उसके घर में काम करने वाले लोगों ने देखा। जिसके … Read More

अब ट्रैफिक जवानों को नहीं सताएगी गर्मी, रांची पुलिस ने शुरू किया “कूलिंग जैकेट” ट्रायल

Ranchi : राजधानी रांची में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को राहत देने के लिए रांची पुलिस ने नई पहल की है। ट्रैफिक जवानों के लिए अत्याधुनिक “कूलिंग जैकेट” का ट्रायल शुरू किया गया है। इस जैकेट की मदद से जवान तेज धूप और गर्म हवा के बीच भी लंबे समय तक आरामदायक तरीके से ड्यूटी कर सकेंगे। रांची पुलिस की ओर से फिलहाल 5 कूलिंग जैकेट का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान जवानों से फीडबैक लिया जाएगा। अगर इसका परिणाम बेहतर रहा तो आगे और जैकेट खरीदे जाएंगे। इन-बिल्ट … Read More

अंतिम संस्कार के 7 दिन बाद जिंदा लौटा व्यक्ति, अब पुलिस जुटी दफ़नाये गए शव की शिनाख्त में

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस व्यक्ति को मृत समझकर परिवार और ग्रामीणों ने पूरे सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दफना दिया था, वह करीब एक सप्ताह बाद जिंदा घर लौट आया। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस अब उस अज्ञात शव की पहचान में जुट गई है, जिसे विश्राम मुंडा समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शादी में शामिल होने निकला था, फिर हो गया लापता जानकारी के अनुसार मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिरजिला-पतराटोली गांव स्थित अपने ससुराल में रहने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More