BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी
Ranchi : राजधानी रांची के जुमार पुल के पास स्थित BSNL ऑफिस के सामने रविवार को तेज रफ्तार में जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त कार में महिला और बच्चे भी सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित बच गए, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। अचानक अनियंत्रित होकर पलटी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बूटी मोड़ की ओर से आ रही थी। इसी दौरान BSNL ऑफिस के सामने चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। … Read More