Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह सेंट्रल जेल में DC-SP ने मारी रेड, खंगाला गया हर एक वार्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह सेंट्रल जेल में DC-SP ने मारी रेड, खंगाला गया हर एक वार्ड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में करीब 45 अधिकारी और लगभग डेढ़ सौ पुलिस जवान शामिल थे। छापेमारी करीब दो घंटे तक चली, जिसमें पुरुष बंदियों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्डों के साथ महिला वार्ड की भी गहन तलाशी ली गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम केंद्रीय कारा पहुंची। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर एक-एक वार्ड की तलाशी शुरू की गई। पुरुष वार्डों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जबकि महिला वार्ड में महिला अधिकारियों और महिला जवानों ने जांच की।

    सुरक्षा व्यवस्था की भी हुई जांच

    छापेमारी के दौरान सिर्फ वार्डों की तलाशी ही नहीं ली गई, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संतरी की तैनाती, ड्यूटी व्यवस्था, बंदियों से मुलाकात की प्रक्रिया, जेल परिसर में पानी की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार और एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी। कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गए।

    एसपी बोले- सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

    एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया है। करीब दो घंटे तक ब्लॉक और वार्डों की तलाशी ली गई। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।

    कई अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

    इस कार्रवाई में डीसी और एसपी के अलावा एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। वहीं पुलिस टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    Also Read : हजारीबाग में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला श”व, जांच में जुटी पुलिस

    DC and SP Conduct Raid at Giridih Central Jail; Every Ward Thoroughly Searched खंगाला गया हर एक वार्ड गिरिडीह सेंट्रल जेल में DC-SP ने मारी रेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली छात्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स भरने पर मिलेगी 10% छूट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.