Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 7, 2026Updated:September 7, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    cid
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है. जांच के दौरान आरोपी राजन कुमार को बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम श्रीचंद्रपुर से गिरफ्तार किया गया.

    जांच में सामने आया है कि राजन कुमार ने JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्न एवं उत्तर रटवाए थे. आरोप है कि इसके जरिए कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया. इनमें कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा में सफल होने की भी जानकारी सामने आई है. मामले में सीआईडी आगे की जांच कर रही है.

    होटल में रटवाए गए थे प्रश्न-उत्तर

    जोहार लाइव की छपी पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच में यह बात सामने आई है कि अभ्यर्थियों को होटल में ठहराकर उन्हें प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए थे. एसआईटी की जांच में एक ऐसे मामले का भी खुलासा हुआ, जिसमें 28 अभ्यर्थियों को कथित तौर पर 135 प्रश्न और उनके उत्तर रटवाए गए थे. इनमें से 120 प्रश्नों के उत्तर परीक्षा में सही पाए गए. इन 28 अभ्यर्थियों में 10 के परीक्षा पास करने की जानकारी भी सामने आई है.

    जोहार लाइव की एक अन्य पड़ताल में दावा किया गया है कि सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के जरिए 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों के सफल होने की बात जांच में सामने आई है. इनमें कुछ अभ्यर्थी वर्तमान में सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं. हालांकि, यह आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद बदल सकता है.

    21-22 सितंबर 2024 को हुई थी परीक्षा

    JSSC-CGL परीक्षा-2023 का आयोजन 21 और 22 सितंबर 2024 को हुआ था. परीक्षा में करीब 3.04 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. बाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 8 दिसंबर 2025 को इसका रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए. मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ CID/SIT ने परीक्षा से जुड़े लोगों और सफल अभ्यर्थियों पर कार्रवाई शुरू की. हाल के दिनों में कई सफल अभ्यर्थियों और परीक्षा नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

     

    Also Read : 13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    CGL Exam Scam Competitive Exam Scam exam paper leak Jharkhand CID Jharkhand news JSSC CGL JSSC CGL Case JSSC CGL Irregularities JSSC CGL News JSSC CGL paper leak JSSC CGL Scam Rajan Kumar Arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.