Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जदयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की वजह से ही पार्टी की पहचान थी, लेकिन अब पार्टी खत्म हो गई है. उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की बात भी कही.

    अनंत सिंह ने जदयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव होने दीजिए, सब पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्री पद की बातें करने से कुछ नहीं होगा. चुनाव में जदयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी.

    उन्होंने पार्टी से निष्कासन पर कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. अनंत सिंह के मुताबिक, जदयू नीतीश कुमार की पार्टी थी और उसमें उनकी ही सबसे बड़ी भूमिका रही है.

    नीतीश कुमार से कोई लड़ाई नहीं

    जदयू पर हमला करने के बावजूद अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से किसी तरह की दूरी या लड़ाई होने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “नीतीश जी से कोई दूरी नहीं है, कोई लड़ाई नहीं है. बीमार रहते हैं. कभी जाकर भेंट करेंगे. कोई दिक्कत नहीं है.”

    अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार की बुराई नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कमजोर होने के साथ जदयू भी खत्म हो गई है.

    आगे की राजनीतिक रणनीति पर अनंत सिंह ने कहा कि वह अपनी पार्टी बना लेंगे. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि नई पार्टी कब बनाई जाएगी और आगामी चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी.

    जनता को असली मालिक बताते हुए उन्होंने कहा, “हम गलत हैं तो हमको जनता जवाब देगी. पार्टी गलत है तो पार्टी को जवाब देगी.” अनंत सिंह ने साफ किया कि उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता करेगी.

    Also Read : ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    Anant Singh अनंत सिंह मोकामा विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा
    Next Article अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.