Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर के करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। निगम की ओर से कहा गया है कि जो लोग 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करेंगे, उन्हें देय कर राशि पर अधिकतम 10 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। नगर निगम ने लोगों से समय पर टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। निगम का कहना है कि यह पहल टैक्स संग्रह बढ़ाने और लोगों को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
Citizen Services Door-to-Door Tax Collection Holding Tax Holding Tax Discount Holding Tax FY 2026-27 Jharkhand news Municipal Corporation Online Tax Payment property tax Public Service Center Ranchi City Ranchi Municipal Corporation Ranchi Municipal Scheme ranchi news Ranchi Update RMC Smart Ranchi App Tax Payment Tax Rebate WhatsApp Chatbot


