Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को दबोचा
    क्राइम

    बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : साइबर अपराध के लिए लंबे समय तक बदनाम रहे जामताड़ा में अब साइबर पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है और जिले में साइबर अपराध का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और नकदी बरामद की है। रविवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

    एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग साइबर अपराध में सक्रिय हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरू की गई।

    कर्माटांड़ और नारायणपुर में दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस टीम ने पहले कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मठटांड, काशीटांड और बांसपहाड़ी गांव में छापेमारी की। यहां से विष्णु मंडल, सचिन मंडल और सागर नायक को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकानियां गांव में की गई, जहां से किशोर दास और विश्वजीत दास को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पश्चिम वर्धमान जिले का रहने वाला है।

    मोबाइल, फर्जी सिम और नकदी बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है। जब्त सामान में 15 मोबाइल फोन, 14 फर्जी सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, दो लैपटॉप और ₹50 हजार नकद शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी सामानों की जांच कर रही है, ताकि साइबर अपराधियों के नेटवर्क, उनके संपर्क और ठगी के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

    बैंक अधिकारी बनकर लोगों को बनाते थे शिकार

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। फोन कर खाते से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। एसपी ने बताया कि इन लोगों का नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सागर नायक और विश्वजीत दास पहले भी साइबर ठगी के मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों पहले जेल भी जा चुके हैं, लेकिन बाहर आने के बाद फिर से साइबर अपराध में सक्रिय हो गए थे। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, पुअनि संजय कुमार सिंह, हीरालाल महतो समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।

    Also Read : रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स भरने पर मिलेगी 10% छूट

    Arrest bank fraud cash seized Crime news cyber crime Cyber Crime Investigation Cyber Criminals Arrested cyber fraud Cyber Gang Cyber Police Station Cyber Scam fake SIM cards Jamtara Jamtara Cyber Police Jamtara News Jamtara update Jharkhand news online fraud police action Police raid
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम का बड़ा ऐलान: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स भरने पर मिलेगी 10% छूट
    Next Article रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम का होगा जीर्णोद्धार, 29 लाख रुपये की मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.