Ranchi : रांची सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के लिए 29 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। लंबे समय से पैनल रूम के नवीनीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। रांची सदर अस्पताल राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।


