Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?
    आदिवासी

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Khelo india tribal games
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छत्तीसगढ़ में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का रविवार को समापन हो गया. पांच दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3,800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता खत्म होने तक झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल मेडल टैली में तीसरा स्थान हासिल किया. राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 35 मेडल जीते, जिनमें 16 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं. कर्नाटक 23 गोल्ड के साथ पहले और ओडिशा दूसरे स्थान पर रहा. यह आयोजन छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक हुआ था.

    झारखंड की सबसे बड़ी ताकत एथलेटिक्स रही. पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में शिव कुमार सोरेन ने 10.58 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड जीता और प्रतियोगिता के सबसे तेज धावक बने. वहीं, 16 साल की पृथ्वी उरांव ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 12.73 सेकेंड में पूरी कर फास्टेस्ट वुमन का खिताब अपने नाम किया. महिलाओं की 4×100 मीटर रिले टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता.

    तीरंदाजी में भी झारखंड का दबदबा साफ नजर आया. पूर्व यूथ वर्ल्ड चैंपियन कोमालिका बारी ने महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड जीता, जबकि पुरुषों की रिकर्व टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

    कुश्ती में पूनम उरांव ने कंधे की पुरानी चोट के बावजूद शानदार वापसी करते हुए महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता. पुरुष वर्ग में अभिषेक मुंडा (77 किलोग्राम) और अंजीत कुमार मुंडा (67 किलोग्राम) ने भी स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया.

    टीम खेलों में भी झारखंड ने दमदार प्रदर्शन किया. फुटबॉल के सेमीफाइनल में गुजरात को 9-0 से हराकर टीम ने अपनी ताकत दिखाई. वहीं महिला हॉकी में झारखंड की खिलाड़ियों ने 16-0 की बड़ी जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा.

    झारखंड को क्या मिला?

    • पांच दिन तक चले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओवरऑल तीसरा स्थान.
    • कुल 35 मेडल.
    • 16 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज.
    • पुरुष और महिला 100 मीटर में फास्टेस्ट मैन और फास्टेस्ट वुमन का खिताब.
    • एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी समेत कई खेलों में शानदार प्रदर्शन.

    पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड के खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि राज्य की आदिवासी खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर किसी से कम नहीं हैं. अब उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मिलेंगे, जिससे वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और झारखंड का नाम रोशन कर सकें.

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: टॉप-5 राज्य

    1. पहला स्थान – कर्नाटक
      23 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज समेत कुल 38 मेडल जीतकर कर्नाटक ने मेडल टैली में पहला स्थान हासिल किया.
    2. दूसरा स्थान – ओडिशा
      ओडिशा ने 21 गोल्ड, 15 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज के साथ कुल 57 मेडल जीतकर दूसरा स्थान अपने नाम किया.
    3. तीसरा स्थान – झारखंड
      झारखंड ने 16 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित कुल 35 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया.
    4. चौथा स्थान – महाराष्ट्र
      महाराष्ट्र ने 6 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ कुल 20 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.
    5. पांचवां स्थान – अरुणाचल प्रदेश
      अरुणाचल प्रदेश ने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज सहित कुल 19 मेडल जीतकर पांचवें स्थान पर जगह बनाई.

      Read Also : पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

     

    खेलो इंडिया गेम्स ट्राइबल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी
    Next Article भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: 3 JPSC परीक्षाएं रद्द, CGL की हाईलेवल जांच, TDPL की पूरी कुंडली खंगालेगी ED-CID

    August 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.