Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवगन मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता में आयोजित एक बड़े इंटरनेशनल मुकाबले में रिंग के अंदर उतरते ही गोड्डा के एक लड़के ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. इस युवा मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर ने नेपाल के एक बेहद अनुभवी और तगड़े फाइटर को महज कुछ ही सेकेंड्स में नॉकआउट कर धूल चटा दी. देवगन के इस खतरनाक पंच और पलक झपकते ही मिली धमाकेदार अंतरराष्ट्रीय जीत ने खेल जगत में तहलका मचा दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस 22 साल के युवा फाइटर देवगन मरांडी की चर्चा हो रही है.

    झारखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वाले देवगन की कहानी बेहद दिलचस्प और प्रेरणा देने वाली है. उनकी इस ताजा और शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो संसाधनों की कमी कभी भी आपके कदमों को रोक नहीं सकती.

    टीवी में देख फाइटर बनने का हुआ भूत सवार

    देवगन मरांडी गोड्डा जिले के ललमटिया इलाके के पास स्थित ‘नीमा कला’ गांव के रहने वाले हैं. वह एक बेहद साधारण आदिवासी परिवार से आते हैं. उनके पिता सांझला मरांडी ईसीएल (ECL) ललमटिया से एक छोटे कर्मचारी के रूप में रिटायर हुए हैं. परिवार में कुल 7 भाई और 1 बहन हैं, जिनमें देवगन चौथे नंबर पर आते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई महागामा के बेथल मिशन स्कूल से हुई और इसके बाद वे इंटर की पढ़ाई के लिए भागलपुर चले गए.

    हैरानी की बात यह है कि बचपन में देवगन का फाइटिंग या मार्शल आर्ट्स से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. भागलपुर में पढ़ाई के दौरान उनके रूम पार्टनर केरल के रहने वाले अनुराग थे. अनुराग को फोन और टीवी पर UFC (फाइटिंग का सबसे बड़ा शो) देखने का बड़ा शौक था. अनुराग के साथ रहते-रहते देवगन के सिर पर भी फाइटर बनने का भूत सवार हो गया. उन्होंने अमेरिकी फाइटर ‘जॉन जोंस’ को अपना आदर्श मान लिया और तय कर लिया कि करियर तो इसी फील्ड में बनाना है.

    चूंकि एमएमए (MMA) की ट्रेनिंग बहुत ज्यादा महंगी होती है और इसके लिए खास डाइट और सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है, जो एक सामान्य परिवार के बजट से बाहर थी. लेकिन देवगन के पिता ने बेटे के इस अनोखे सपने पर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने अपनी पेंशन के पैसों से बेटे का सारा खर्च उठाया. देवगन दिल्ली गए और वहां की मशहूर ‘हाउस ऑफ ग्लैडिएटर्स’ एकेडमी में करीब 3 साल तक दिन-रात कड़ा पसीना बहाया. रिंग में उनकी फुर्ती और आक्रामकता को देखकर ही आज उनका नाम ‘द ग्लैडिएटर बीस्ट’ पड़ गया है.

    दुनिया के सबसे बड़े मंच पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य

    कोलकाता में मिली इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय जीत के बाद देवगन का हौसला सातवें आसमान पर है. उन्होंने दिखा दिया है कि झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों के युवाओं में भी गजब का टैलेंट है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म और सपोर्ट की जरूरत है. हालांकि, आगे का सफर और भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इंटरनेशनल लेवल पर बने रहने के लिए लाखों रुपये के फंड और स्पॉन्सरशिप की जरूरत होती है.

    देवगन और उनके परिवार को अब झारखंड सरकार और खेल मंत्रालय से बड़ी उम्मीदें हैं. देवगन का कहना है कि उनके पिता ने अपनी पेंशन से अब तक उनका साथ निभाया है, लेकिन अगर आगे उन्हें थोड़ा सरकारी सपोर्ट या कोई अच्छी कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप मिल जाए, तो वह दुनिया के सबसे बड़े मंच UFC (Ultimate Fighting Championship) में जाकर भारत का तिरंगा लहराना चाहते हैं. देवगन की यह ऐतिहासिक कामयाबी आज झारखंड के हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल बन चुकी है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें राज्य का असली ‘बाहुबली’ और आने वाले समय का बड़ा स्टार बता रहे हैं.

    Also Read : एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

     

    झारखंड देवगन मरांडी मिक्स मार्शल आर्ट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय
    Next Article ‘100 करोड़ भी दोगे तो नहीं टूटेगा एक भी विधायक’… उमर अब्दुल्ला की दिल्ली को खुली चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करेगा

    August 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.