Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर भारतीय हॉकी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. हॉकी इंडिया ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है. 20 सदस्यीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. सबसे खास बात यह है कि टीम की कमान एक बार फिर सिमडेगा की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में होगी. उनके साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.

    एक ही राज्य से चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन झारखंड के लिए गर्व की बात है. पिछले कुछ वर्षों में राज्य की महिला खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी में लगातार अपनी छाप छोड़ी है और इस बार भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

    सलीमा टेटे पिछले दो वर्षों से भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व कर रही हैं. 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी सलीमा ने अपने नेतृत्व में टीम को कई अहम सफलताएं दिलाई हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच नेशंस कप में भारत ने उनके नेतृत्व में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सलीमा झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला. अपने प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में एक अलग पहचान बनाई है.

    खूंटी की निक्की प्रधान भारतीय टीम की सबसे अनुभवी डिफेंडरों में गिनी जाती हैं. 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी निक्की पिछले एक दशक से लगातार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं. ओलंपिक, विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल सहित लगभग हर बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है. उनका अनुभव भारतीय रक्षा पंक्ति की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है.

    युवा फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग ने शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाई है. उनकी गति और आक्रामक खेल विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बन सकते हैं. वहीं, दीपिका सोरेंग भी लगातार अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का भरोसा जीत रही हैं. मिडफील्ड में उनकी ऊर्जा, गेंद पर नियंत्रण और आक्रमण तैयार करने की क्षमता भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करेगी.

    हॉकी झारखंड ने जताया गर्व

    भारतीय महिला टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही. जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की होती है. हॉकी झारखंड लगातार इसी दिशा में काम कर रहा है और राज्य सरकार का सहयोग भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीनियर भारतीय टीम में झारखंड के चार, जूनियर टीम में चार और सब-जूनियर टीम में छह खिलाड़ियों का चयन विभिन्न अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए हुआ है. यह इस बात का प्रमाण है कि झारखंड भारतीय हॉकी की नई नर्सरी के रूप में तेजी से उभर रहा है.

    एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन के लिए एक साथ चार खिलाड़ियों का चयन न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए सकारात्मक संकेत है. अब खेल प्रेमियों की निगाहें जापान में होने वाले मुकाबलों पर होंगी, जहां राज्य की ये चार बेटियां भारत को पदक दिलाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी.

    Also Read : केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

    Also Read : “इट वाज़ गावस्कर द रियल मास्टर जस्ट लाइक अ वॉल”, सुनील गावस्कर के लिए किसने गाया था ये गाना

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन
    Next Article नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.