Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस वर्ष जनवरी में हरियाणा के अंबाला स्थित बलदेव नगर पुलिस थाने की पार्किंग में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से लैस कार विस्फोट मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. ये वही शहबाज भट्टी है जो रांची में संघ कार्यालय पर हुए बम हमले की साजिश रची थी.

    16 जून की रात पेट्रोल बम से हुआ था हमला

    बता दें, रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर 16 जून की रात पेट्रोल बम से हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और इसके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की साजिश सामने आई है. सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    एनआईए की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक शाहबाज को अन्य आतंकी मामलों में भी वांछित शहजाद भट्टी तथा गिरफ्तार किए गए सात भारतीय नागरिकों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 [यूए(पी)ए], भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 तथा दूरसंचार अधिनियम, 2023 की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है.

    पाकिस्तानी नागरिक और साजिश के संचालक (हैंडलर) शहजाद भट्टी के अलावा आरोपपत्र में जिन अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं, वे हैं— करमजीत सिंह उर्फ टोनी, आकाश, सौरभ उर्फ सोबी उर्फ सौरब, रमन कुमार, सत्यम, सुखदेव सिंह उर्फ सुखा और अमरजीत सिंह उर्फ अंबी.

    हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में एजेंसी ने आरोपियों की भूमिकाओं का विस्तृत विवरण दिया है. आरोपपत्र के अनुसार, शहजाद भट्टी ने लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए अंबाला के बलदेव नगर पुलिस थाने पर हमला करने की साजिश रची थी.

    एनआईए की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने भारत में अपने परिचालन मॉड्यूल (ऑपरेशनल नेटवर्क) स्थापित किए थे और स्थानीय सहयोगियों को पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता तथा विस्फोटक सामग्री जुटाने का जिम्मा सौंपा था. आकाश भारत में भट्टी का प्रमुख सहयोगी था, जो सह-आरोपियों के साथ हमलों के समन्वय के लिए जिम्मेदार था.

    जांच में यह भी पाया गया कि संभावित लक्ष्यों की रेकी (टोही) करने के बाद बलदेव नगर पुलिस थाने को निशाना बनाया गया. आरोपियों में से कुछ ने गैस सिलेंडरों और विस्फोटक सामग्री से भरी कार को पुलिस थाने परिसर में खड़ा किया और घटना का वीडियो भी बनाया, ताकि उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके.

    एनआईए की आगे की जांच में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए आरोपियों की भर्ती की और उनका कट्टरपंथीकरण (रैडिकलाइजेशन) किया. डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, दस्तावेजी और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर यह भी स्थापित हुआ कि नियोजित हमले के दौरान सभी आरोपी लगातार अपने हैंडलर के संपर्क में थे.

    Also Read : “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    accused in the RSS office attack; what is the case? Ranchi: NIA tightens the noose on Pakistani national Shahbaz क्या है मामला? रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद
    Next Article इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.