Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : गोला थाना क्षेत्र के कामता टोला कोलहवा घुटवा स्थित भैरवी नदी किनारे अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह हुई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब, जावा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त किया। मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अन्य भाग निकले।

    एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

    एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि रामगढ़ एसपी को सूचना मिली थी कि भैरवी नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाई गई और सुबह करीब 5 बजे छापेमारी की गई। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने सिकनी निवासी 27 वर्षीय दशरथ महतो को पकड़ लिया। बाकी आरोपी जंगल और नदी किनारे के रास्ते फरार हो गए।

    गोला और आसपास के इलाकों में होती थी सप्लाई

    पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि सभी लोग मिलकर लंबे समय से शराब भट्ठी चला रहे थे। यहां तैयार होने वाली महुआ शराब को गोला और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था। इससे उन्हें अच्छी कमाई होती थी। पुलिस ने जब शराब बनाने और बेचने से जुड़े कागजात मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद गोला थाना में कांड दर्ज किया गया।

    क्या-क्या हुआ बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ये सामान जब्त किए:

    • 120 लीटर महुआ देशी शराब
    • 600 किलो जावा महुआ
    • 5 बड़े एल्यूमिनियम तसले
    • 4 नल लगे ब्लू रंग के जार
    • एक बड़ा और एक छोटा पुराना साइकिल

    ये अधिकारी रहे शामिल

    कार्रवाई में एसडीपीओ आलोक रंजन, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, स्वामी रंजन ओझा, कुमार प्रभात रंजन, संजय कुमार गोराई, बहादुर महतो, तहसीन अहमद, पैंथर मोबाइल दस्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : बकरीद को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी

    120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त Major Action by Gola Police in Ramgarh: 120 Liters of Liquor and 600 kg of Java Mahua Seized रामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबकरीद को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी
    Next Article आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा , थाने के बाहर जमकर हंगामा

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.