Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा , थाने के बाहर जमकर हंगामा
    झारखंड

    आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा , थाने के बाहर जमकर हंगामा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध अब तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से इलाके के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि धमाकों की वजह से घरों में दरारें पड़ रही हैं और पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब विरोध कर रहे युवा समाजसेवी और दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गई। इसके बाद नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में धनसार थाना पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    ब्लास्टिंग से कांप रहे घर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

    ग्रामीणों के मुताबिक धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे चल रहे देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में लगातार ब्लास्टिंग और डस्टिंग का काम किया जा रहा है। इसका असर अब आसपास के घरों पर दिखने लगा है। लोगों का कहना है कि कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि कुछ मकानों की स्थिति भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात हो रही गतिविधियों की वजह से लोग दहशत में हैं और उन्हें अपने घरों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

    बाउंड्री के बाहर खुदाई का आरोप

    स्थानीय लोगों ने कंपनी पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने पहले आश्वासन दिया था कि बाउंड्री के बाहर कोई खुदाई नहीं होगी, लेकिन अब रात के समय बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही थी और स्थानीय स्तर पर विरोध भी चल रहा था।

    मुकेश भुईयां को थाना बुलाने पर भड़के लोग

    ग्रामीणों के मुताबिक इस मामले को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी और दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस पूछताछ के लिए थाना लेकर गई। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में ग्रामीण धनसार थाना पहुंच गए। थाने के बाहर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाई जाए और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    Also Read : रामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त

    Blasting Issue Chandmari Colliery coal mining Cracks in Houses Dalit Leader Devprabha Coal Mining Project Dhanbad Dhanbad News Dhansar Dhansar Police Station Jharkhand news Local Protest Mining Project Mukesh Bhuiyan Outsourcing Company outsourcing dispute police action Police Station Gherao rural protest villagers protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त
    Next Article रांची में युवती से बदसलूकी, CCTV के सहारे आरोपी को दबोची पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.