AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

“3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

Ranchi : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। झामुमो द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर अब भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को हर जगह भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है, क्योंकि उसका अपना इतिहास वोट बेचने और सौदेबाजी से जुड़ा रहा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नरसिम्हा राव सरकार को बचाने के दौरान झामुमो सांसदों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे और वह संसदीय इतिहास का काला अध्याय माना जाता है। … Read More

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

Ranchi : झारखंड में आगामी 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा ने तय किया है कि वह इस बार राज्यसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यह फैसला भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक में लिया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में राज्यसभा चुनाव से जुड़े सभी राजनीतिक और संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने चुनावी … Read More

झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

Ranchi : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में सोमवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एडीजी अभियान टी. कंदसामी, स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, विशेष शाखा के डीआईजी चौथे मनोज रतन और … Read More

कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हथियार के बल पर लूटपाट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। कांटा टोली से कोकर चौक के बीच कब्रिस्तान के पास चार अज्ञात अपराधियों ने टोटो सवार लोगों और राहगीरों को निशाना बनाते हुए उनसे मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, 24 मई को कांटा टोली खादगढ़ा बस स्टैंड से आ रहे एक टोटो को अपराधियों ने रास्ते में रोक लिया। अपराधियों … Read More

सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

Khunti : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर खूंटी पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल शुरू की है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में राहगीरों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। खूंटी पुलिस की इस पहल को लोगों ने काफी सराहा है। पुलिस का कहना है कि “सेवा ही लक्ष्य” के उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और थाना परिसरों के बाहर पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी में लोगों को राहत … Read More

चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त

Chatra : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों में जीवलाल गंझू और मो. फैजान मलिक शामिल हैं। दोनों चतरा के सिमरिया के रहने वाले हैं। इनके पास से 7.196 किलो अफीम, 78.4 किलो डोडा, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस एक्सएल 100 बाइक बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बजराही के पास बगरा-चतरा रोड किनारे मैदान … Read More

रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कर्बला चौक अलीनगर निवासी मो. आसिफ उर्फ नेपाली और कोकर चुना भट्ठा निवासी महेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने चोरी किया गया 8 किलो एसी कॉपर वायर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पहला मामला लोअर बाजार थाना कांड संख्या 88/2026 का है। इस मामले में कांके रोड चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजीडेंसी निवासी सौरभ … Read More

चार दिन से लापता स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, बोड़ाम में सनसनी

Jamshedpur : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले चार दिनों से लापता थी। उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतका बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि 21 मई को वह घर से पास के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर … Read More

मोबाइल में फोटो देख कसाई बना पिता, सो रही बेटी को काट डाला टांगी से

Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लोहरा गांव में एक पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। आरोपी पिता हत्या के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल में फोटो देखने के बाद बढ़ा था विवाद जानकारी के अनुसार, लोहरा गांव निवासी अगस्त कुमार अपनी … Read More

Instagram से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में लोगों ने कराई शादी, फिर दूल्हा फरार

Koderma : कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में हुआ एक प्रेम विवाह अब विवादों में घिर गया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन शादी के कुछ घंटे बाद ही मामला दहेज मांग और दूल्हे के फरार होने तक पहुंच गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पचौरी गांव की रहने वाली काजल कुमारी की पहचान इटाय गांव निवासी रोशन कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More