Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चार दिन से लापता स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, बोड़ाम में सनसनी
    जोहार ब्रेकिंग

    चार दिन से लापता स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, बोड़ाम में सनसनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले चार दिनों से लापता थी। उसका शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतका बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि 21 मई को वह घर से पास के तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार वालों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मदद से कई जगह खोजबीन की गई, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका।

    चार दिन बाद रविवार को गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से शव लटका देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत बोड़ाम थाना पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों और परिजनों को घटना पर शक है। उनका कहना है कि चार दिनों तक लापता रहने के बाद अचानक शव का मिलना कई सवाल खड़े करता है। लोगों ने आशंका जताई है कि छात्रा के साथ कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है।

    पुलिस मृतका के परिवार, सहेलियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा किसी तनाव में थी या उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Also Read : मोबाइल में फोटो देख कसाई बना पिता, सो रही बेटी को काट डाला टांगी से

    Body of Schoolgirl Missing for Four Days Found Hanging from a Tree; Sensation in Boram चार दिन से लापता स्कूली छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला बोड़ाम में सनसनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल में फोटो देख कसाई बना पिता, सो रही बेटी को काट डाला टांगी से
    Next Article GST घोटाला मामले में विक्की भालोटिया को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने नहीं दी राहत

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    Latest Posts

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.