Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Instagram से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में लोगों ने कराई शादी, फिर दूल्हा फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    Instagram से शुरू हुई मोहब्बत, मंदिर में लोगों ने कराई शादी, फिर दूल्हा फरार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 25, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौरी गांव में हुआ एक प्रेम विवाह अब विवादों में घिर गया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन शादी के कुछ घंटे बाद ही मामला दहेज मांग और दूल्हे के फरार होने तक पहुंच गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पचौरी गांव की रहने वाली काजल कुमारी की पहचान इटाय गांव निवासी रोशन कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे थे।

    बताया जा रहा है कि 21 मई की रात रोशन काजल से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया। गांव में बात फैलते ही माहौल गर्म हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और तत्काल शादी कराने का फैसला लिया।

    स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा और हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि रोशन शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन ग्रामीणों के दबाव के कारण उसे विवाह करना पड़ा। बाद में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी संपन्न कराई गई।

    शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को काजल के घर लाया गया, जहां परिवार के लोग आगे की रस्में निभा रहे थे। इसी बीच काजल का आरोप है कि रोशन किसी बहाने से घर से बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

    काजल ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद रोशन के परिवार के लोग उसकी मां और मौसी समेत सात-आठ लोगों के साथ घर पहुंचे। वहां उन्होंने गाली-गलौज की और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर परिजनों को धमकी देकर सभी वहां से चले गए। परिजनों ने दो दिनों तक रोशन के लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो काजल ने सतगांवां थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    मामले को लेकर थाना प्रभारी बबलू सिंह ने मीडिया को बताया कि काजल कुमारी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

    Also Read : रांची में चेन स्नैचरों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छीन लिया चेन और झुमके

    A Romance Born on Instagram: Locals Arranged the Wedding at a Temple—Then the Groom Fled Instagram से शुरू हुई मोहब्बत फिर दूल्हा फरार मंदिर में लोगों ने कराई शादी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में चेन स्नैचरों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छीन लिया चेन और झुमके
    Next Article मोबाइल में फोटो देख कसाई बना पिता, सो रही बेटी को काट डाला टांगी से

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.