Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला
    जोहार ब्रेकिंग

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। झामुमो द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर अब भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी को हर जगह भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है, क्योंकि उसका अपना इतिहास वोट बेचने और सौदेबाजी से जुड़ा रहा है।

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नरसिम्हा राव सरकार को बचाने के दौरान झामुमो सांसदों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे और वह संसदीय इतिहास का काला अध्याय माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में वोट के बदले पैसे लिए गए थे और अब वही पार्टी लोकतंत्र और खरीद-फरोख्त की बात कर रही है।

    उन्होंने कहा कि झामुमो का चुनाव आयोग को लिखा गया पत्र लोकतंत्र की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक असुरक्षा और अपने विधायकों पर अविश्वास का प्रमाण है। प्रतुल ने सवाल उठाया कि जब गठबंधन के नेता खुद पूर्ण बहुमत का दावा करते हैं, तो फिर भाजपा के उम्मीदवार उतारने से उन्हें डर क्यों लग रहा है।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्यसभा चुनाव लड़ना हर राजनीतिक दल का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है। किसी भी पार्टी को चुनाव मैदान में उतरने से रोकना तानाशाही सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रतिस्पर्धा का विषय होता है, डर और बहानों का नहीं।

    प्रतुल शाहदेव ने यह भी कहा कि झामुमो का पूरा पत्र भय, भ्रम और राजनीतिक हताशा से भरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अंदरूनी कलह से घिरी हुई है और अब अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो को भाजपा से नहीं, बल्कि अपने ही असंतुष्ट विधायकों से खतरा है। अगर गठबंधन वास्तव में मजबूत है, तो उसे किसी भी राजनीतिक मुकाबले से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

    Also Read : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    " JMM पर प्रतुल का हमला "3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है "Those who sell their votes for 3 crores see corruption everywhere"—Pratul attacks the JMM.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान
    Next Article हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.