Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 25, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी कड़ी में सोमवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एडीजी अभियान टी. कंदसामी, स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, विशेष शाखा के डीआईजी चौथे मनोज रतन और नौशाद आलम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी, एसएसपी और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

    संवेदनशील इलाकों पर रहेगी खास नजर

    समीक्षा बैठक में पिछले वर्षों में बकरीद या अन्य सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही यह भी देखा गया कि ऐसे मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है और लंबित मामलों का निष्पादन किस स्थिति में है। डीजीपी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में पहले सांप्रदायिक तनाव या घटनाएं हुई हैं, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

    ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

    बैठक में धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस मुख्यालय ने जिलों को निर्देश दिया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए। वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रखने को कहा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

    डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री सामने आने पर तत्काल सत्यापन कर कार्रवाई की जाए। जिलों को यह भी निर्देश दिया गया कि स्थानीय स्तर पर साइबर मॉनिटरिंग टीम सक्रिय रखी जाए।

    डीजे और भड़काऊ गानों पर रहेगा नियंत्रण

    बकरीद के दौरान डीजे और अन्य साउंड सिस्टम के जरिए भड़काऊ या उत्तेजक गानों के प्रसारण पर भी पुलिस सख्ती बरतेगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी।

    दंगारोधी तैयारी और विशेष ड्राइव के निर्देश

    बैठक में दंगारोधी उपकरणों, वॉटर कैनन, सुरक्षा वाहनों और एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिलों को निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा लंबित वारंट और कुर्की मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने, अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ाने और प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

    यातायात और कंट्रोल रूम को लेकर भी निर्देश

    डीजीपी ने कहा कि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए ट्रैफिक प्लान पहले से तैयार किया जाए। जिला नियंत्रण कक्षों को अधिक प्रभावी बनाने और सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है।

    Also Read : कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    Security Tightened in Jharkhand Ahead of Bakrid; DGP Alerts SSPs and SPs. झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, आरएसएस का अपमान बरदास किया जाएगा, तिरंगे का नहीं: रिजुजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

    August 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    Latest Posts

    मोदी, भागवत, आरएसएस का अपमान बरदास किया जाएगा, तिरंगे का नहीं: रिजुजू

    August 31, 2026

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

    August 31, 2026

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.