AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Ranchi : झारखंड में वन्यजीवों की तस्करी और उनसे जुड़े अपराधों पर लगाम कसने के लिए बुधवार को रांची स्थित वन भवन मुख्यालय के विवेकानंद सभागार में अहम बैठक हुई। इस बैठक में वन विभाग के साथ वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस, सीबीआई, ईडी, सीआईएसएफ, आरपीएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, इंटेलिजेंस ब्यूरो समेत कई केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मकसद था कि अलग-अलग विभाग मिलकर ऐसी मजबूत व्यवस्था तैयार करें, जिससे वन्यजीवों की तस्करी और अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार ने की। … Read More

मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

Simdega : एसीबी रांची की टीम ने बुधवार को सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड स्थित बीआरसीसी कार्यालय में बीपीओ अनिल खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक स्कूल के मिड-डे मील मद की बची रकम के प्रतिवेदन को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 15 हजार की मांग, मोलभाव के बाद 8 हजार रुपये पर बनी बात एसीबी के अनुसार, केरसई थाना क्षेत्र के टैंसेर नवाटोली निवासी रंजीत खाखा ने ब्यूरो में लिखित … Read More

कोल इंडिया

UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत एक खास स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम का ‘NIRMAN-2026’ (नोबल इनिशिएटिव फॉर रिवार्डिंग मेंस एस्पिरेंट्स ऑफ नेशनल सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन) है. इस स्कीम के तहत UPSC मेन्स परीक्षा की तैयारी के लिए योग्य उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह रकम सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे, ताकि वे बिना किसी आर्थिक मानसिक तनाव के अपनी पढ़ाई कर सकें। साथ ही किताबों और रहने-खाने का खर्च उठा सकें. इन 5 शर्तों को पूरा करने वाले छात्रों को … Read More

साइबर

क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

जामताड़ा में साइबर अपराधियों का एक नया खेल सामने आया है. वे अब कैशबैक का आकर्षक मैसेज मोबाइल पर भेजकर बैंक खाते से माल उड़ाने की फिराक में लगे है. इस बात का खुलासा आज गिरिडीह के साइबर डीएसपी अमित रविदास ने मीडिया के सामने  किया है. डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि जामताड़ा पुलिस ने करमाटाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम समीम अंसारी (24), कैफ अंसारी (19) और मुस्तकीम अंसारी (38) बताये गये।  साइबर डीएसपी अमीत रविदास के मुताबिक एसपी शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार … Read More

हेमंत

झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को और ठोस करने की दिशा में सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नए कर्मियों को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा हैं. लेटर पाने वालों में 151 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और 26 फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने नवचयनित अभ्यर्थियों को साफ संदेश दिया कि उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी आम जनता के प्रति है. उन्होंने कहा कि सरकार में नौकरी मिलने के बाद हर कर्मचारी को यह याद रखना चाहिए कि उसकी सैलरी जनता के पैसे से मिलती है, इसलिए काम भी पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के … Read More

सीआईडी

रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में पिछले एकेडमिक सेशन के एडमिशन को लेकर उठे सवालों की जांच अब तेज हो गई है. बुधवार को झारखंड सीआईडी की स्पेशल टीम अचानक रिम्स पहुंची और सीधे डीन दफ्तर में जांच शुरू कर दी. टीम ने रिकॉर्ड रूम को अपने कंट्रोल में ले लिया और एडमिशन से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल हुए नामांकन में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी की शिकायतें सरकार तक पहुंची थी. आरोप लगाया गया था कि कुछ छात्रों ने गलत … Read More

लीग

धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

Ranchi : झारखंड प्रीमियर लीग 2026 का खिताब छोटानागपुर रॉयल्स ने अपने नाम कर लिया। बीते शाम हुए फाइनल मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हरा दिया। मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान बीती रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मैच देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन एंट्री की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। नतीजा यह हुआ कि नॉर्थ, वेस्ट और साउथ गेट पर खलबली मच गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी हालात हो गये। इस घटना … Read More

राम मंदिर

राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

JoharLive : आस्था, श्रद्धा और भव्यता का प्रतीक अयोध्या का राम मंदिर पिछले कुछ समय से एक बड़े विवाद का केंद्र बना हुआ है। पहले जमीन खरीद को लेकर सवाल उठे, फिर मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आए। इन आरोपों ने न सिर्फ ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, बल्कि सियासत को भी गरमा दिया। समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और बीजेपी नेता रजनीश सिंह के बयानों ने इस पूरे मामले को और बड़ा बना दिया। अब यह मुद्दा सिर्फ पैसे … Read More

झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

Ranchi : झारखंड में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है। मंगलवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स (संशोधन) एक्ट, 2011 के तहत गठित एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्य के पांच अस्पतालों के पंजीकरण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। तकनीकी और कानूनी मानकों की जांच के बाद तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए पंजीकरण देने का फैसला लिया गया। तीन अस्पतालों को मिली मंजूरी बैठक में … Read More

शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Ranchi : झारखंड राज्य गठन आंदोलन के सबसे बड़े चेहरों में शामिल रहे दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मंगलवार को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया. उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. केंद्र सरकार ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शिबू सोरेन के नाम का ऐलान किया था. आदिवासी समाज, गरीबों … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More