AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

New Delhi : दिल्ली के लाल किला इलाके में नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही NIA ने तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें एक फरार डॉक्टर भी शामिल है, जिसे NIA इस पूरे आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड मान रही है। नई चार्जशीट के बाद इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी की पहले ही मौत हो चुकी है। NIA ने अपनी पूरक चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जमीर अहमद आहंगर, तुफैल अहमद भट और फरार … Read More

जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

Pawan, Ranchi देश की संसद का उच्च सदन यानी राज्यसभा अक्सर लोकसभा की तुलना में कम चर्चा में रहता है. लेकिन ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और माय नेता की जून 2026 की रिपोर्ट ने राज्यसभा की ऐसी तस्वीर सामने रखी है, जो आम लोगों को चौंका सकती है. रिपोर्ट बताती है कि राज्यसभा में बैठने वाले कई सांसद करोड़पति ही नहीं, अरबपति हैं. कई सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं महिलाओं की संख्या अब भी बेहद कम है. रिपोर्ट में राज्यसभा के 226 मौजूदा सांसदों के शपथपत्रों का विस्तार किया गया है. इन दस्तावेजों के आधार पर … Read More

बोकारो

बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

किसलय शानू, रांची बोकारो ट्रेजरी घोटाला केस में सीआइडी के अधीन जांच के लिए गठित एसआइटी की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. एसआइटी ने जांच में पाया कि बोकारो एसपी कार्यालय के एकाउंट शाखा में प्रतिनियुक्त होमगार्ड का जवान सतीश कुमार घोटाले की रकम से 10 प्रतिशत कमीशन लेता था. यह रकम वह अपने एकाउंट में ट्रेजरी घोटाले से हासिल रकम को ट्रांसफर कराने और फिर इसे निकाल कर कौशल पांडेय को देने के लिए लेता था. सतीश कुमार के एकाउंट में करीब 1.08 करोड़ रुपये ट्रासंफर हुए थे. इस रकम में उसने 10 प्रतिशत राशि को कमीशन के … Read More

रांची

नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 12 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए कार की सीटों के पीछे खास तौर पर गुप्त बॉक्स बनवा रखा था। इसी बॉक्स में अफीम के पांच पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने कार, दो मोबाइल फोन और चाबी का गुच्छा भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बुंडू से भारी मात्रा में अफीम लेकर हजारीबाग की ओर … Read More

झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

Ranchi : झारखंड में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राज्य के 5 वर्ष से कम उम्र के करीब 61.26 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के पहले दिन … Read More

BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सीआईडी की टीम ने बीते बुधवार को रिम्स के कई महत्वपूर्ण विभागों में छापेमारी की थी। पूरे दिन चली सीआईडी की कार्रवाई चली जिसके बाद अस्पताल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सरकार के गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था, जिसके बाद आज डॉ राजकुमार ने रिजाइन कर दिया। डॉ. राजकुमार का इस्तीफा ऐसे वक्त आया है जब रिम्स पहले से ही दो बड़े विवादों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर है। इनमें फर्जी प्रमाण पत्र … Read More

गैस

Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

किशलय शानू, रांची राजधानी रांची में बीते दो महीना आम लोगों को दर्दनाक नॉस्टेल्जिया में लेकर गया. साल 2016 में जब अचानक पीएम मोदी ने कहा कि 2000 रुपए के नोट वैलिड नहीं रहेंगे. अगले ही पल लोग एटीएम की लाइन में लग गए. आलम ऐसा कि देश का शायद ही कोई कोना हो जहां लोग लाइन में नहीं खड़े थे. साल बीता, समय बदला. लेकिन आम लोगों को ऐसे ही लाइन में लगने का झटका फिर मिला. ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से भारत के आमलोगों के जीवन पर भी बुरा असर पड़ा. हर दिन की जरूरत गैस की किल्लतों … Read More

झारखंड

340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित पारण परेड समारोह-2026 में 4 डीएसपी और 336 आरक्षी औपचारिक रूप से झारखंड पुलिस बल का हिस्सा बने. इनमें 255 पुरुष और 81 महिला आरक्षी शामिल हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने परेड का निरीक्षण किया, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया. पारन परेड में बारिश के बावजूद जवानों का उत्साह देखने लायक था. प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्चपास्ट और आकर्षक कदमताल के जरिए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी नवनियुक्त जवानों ने देश और … Read More

इमरान

झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

Ranchi : देशभर के छात्रों की आवाज को एक मंच देने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से एक राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन की शुरुआत की जा रही है. इसी सिलसिले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी रांची पहुंचे. रांची प्रेस क्लब में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और हाल ही में हुए पेपर लीक मामलों पर जमकर निशाना साधा. सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था ICU में है, इस चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व … Read More

गृह मंत्री

झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

किसलय शानू Ranchi : गृह मंत्री अमित शाह ने देश के अन्य राज्यों सहित झारखंड पुलिस को ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए 15 बिंदु पर टास्क दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में 9 जनवरी 2026 को दिल्ली में 9वीं एपेक्स लेवल NCORD समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में गृह मंत्री द्वारा ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मार्च 2029 तक रोडमैप तैयार करने का निर्णय लिया गया था. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा 15 बिंदु पर रोडमैप तैयार करने का टास्क दिया गया था. बैठक से संबंधित … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More