Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 27, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के लाल किला इलाके में नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही NIA ने तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें एक फरार डॉक्टर भी शामिल है, जिसे NIA इस पूरे आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड मान रही है। नई चार्जशीट के बाद इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी की पहले ही मौत हो चुकी है।

    NIA ने अपनी पूरक चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जमीर अहमद आहंगर, तुफैल अहमद भट और फरार मुजफ्फर अहमद उर्फ फराज उर्फ जफर को आरोपी बनाया है। एजेंसी के मुताबिक मुजफ्फर पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ है और वह सह-आरोपी डॉ. आदिल अहमद राथर का बड़ा भाई है। जांच में सामने आया है कि उसने डॉ. उमर उन नबी, मुजम्मिल, आदिल और मुफ्ती इरफान के साथ मिलकर धमाके की पूरी साजिश तैयार की थी। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है और उसकी तलाश लगातार जारी है।

    NIA का कहना है कि मुजफ्फर “एजीयूएच इंटरिम” नाम के आतंकी मॉड्यूल का संस्थापक सदस्य था, जिसे एजेंसी अल-कायदा से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा मान रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जून 2022 में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में हुई एक गुप्त बैठक में इस मॉड्यूल की नींव रखी गई थी और मुजफ्फर उसमें मौजूद था। जांच एजेंसी के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एक गुप्त ठिकाने पर टीएटीपी आधारित आईईडी तैयार किए जाते थे। वहीं उनकी टेस्टिंग होती थी और उन्हें छिपाकर रखा जाता था। एनआईए का दावा है कि इस पूरे काम में मुजफ्फर की अहम भूमिका थी।

    चार्जशीट में शामिल दूसरे आरोपी जमीर अहमद आहंगर को NIA ने आतंकी मॉड्यूल का ओवरग्राउंड वर्कर बताया है। वह आतंकियों और उनके हैंडलरों के बीच संपर्क बनाए रखता था और हथियार, गोला-बारूद तथा नकदी पहुंचाने का काम करता था। वहीं तुफैल अहमद भट के बारे में एनआईए का कहना है कि वह पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ओवरग्राउंड वर्कर रह चुका है। उसने एके-47, क्रिंकोव राइफल, पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा गोलियां जुटाकर मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी तक पहुंचाए थे। इसके लिए उसे तीन लाख रुपये दिए गए थे। NIA ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं फरार मुजफ्फर पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े कानूनों के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एजेंसी का कहना है कि वैज्ञानिक जांच, फोरेंसिक रिपोर्ट, जियो लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन की जांच के जरिए आरोपियों के बीच संबंधों और पूरी साजिश का खुलासा हुआ है। मामले की जांच अभी भी जारी है और आने वाले समय में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं।

    10 नवंबर 2025 को हुआ था भयंकर ब्लास्ट

    मालूम हो कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला इलाके में एक कार को ब्लास्ट कर उड़ दिया गया था। धमाका इतना भयंकर था कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि यह कोई आम घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई आतंकी साजिश का हिस्सा है। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच NIA को सौंपी। जांच के दौरान कई राज्यों में छापेमारी हुई, कई आरोपी गिरफ्तार किए गए और अब तक कुल 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। NIA का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

    Also Read :

    Red Fort Blast: NIA files charge sheet against three more individuals; what has happened in the case so far? पूरे मामले में अब तक क्या हुआ? लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?
    Next Article APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा CBI की मांग कर शिक्षा माफिया को बचाना चाहती है भाजपा

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.