Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित पारण परेड समारोह-2026 में 4 डीएसपी और 336 आरक्षी औपचारिक रूप से झारखंड पुलिस बल का हिस्सा बने. इनमें 255 पुरुष और 81 महिला आरक्षी शामिल हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने परेड का निरीक्षण किया, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया और प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया. पारन परेड में बारिश के बावजूद जवानों का उत्साह देखने लायक था. प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्चपास्ट और आकर्षक कदमताल के जरिए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी नवनियुक्त जवानों ने देश और राज्य की सेवा, संविधान की रक्षा, पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की शपथ ली.

    मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी जवान लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और करीब 30 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आज उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होना खुशी की बात है. राज्य सरकार चाहती है कि हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी हो.

    कानून व्यवस्था में दिखना चाहिए प्रशिक्षण का असर

    सीएम ने नवनियुक्त जवानों से कहा कि अब वे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि राज्य के करोड़ों लोगों की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं. पुलिस की वर्दी केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि कई बार कर्तव्य निभाने के दौरान बड़ी चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में जनता की रक्षा के लिए तैयार रहना पड़ता है. हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का असर अब राज्य की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में दिखाई देना चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पुलिस विभाग के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. इसी दिशा में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक आवासीय विद्यालय और पुलिस बल के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.

    समारोह में झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे समेत पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सभी नव नियुक्त डीएसपी और आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की बात कही।

    Also Read : झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    340 youths donned the Jharkhand Police uniform; what instructions did the CM give? 340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी सीएम ने क्या दिया निर्देश?
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?
    Next Article 1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.