Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 25, 2026Updated:June 25, 2026No Comments3 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गैस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किशलय शानू, रांची

    राजधानी रांची में बीते दो महीना आम लोगों को दर्दनाक नॉस्टेल्जिया में लेकर गया. साल 2016 में जब अचानक पीएम मोदी ने कहा कि 2000 रुपए के नोट वैलिड नहीं रहेंगे. अगले ही पल लोग एटीएम की लाइन में लग गए. आलम ऐसा कि देश का शायद ही कोई कोना हो जहां लोग लाइन में नहीं खड़े थे. साल बीता, समय बदला. लेकिन आम लोगों को ऐसे ही लाइन में लगने का झटका फिर मिला. ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से भारत के आमलोगों के जीवन पर भी बुरा असर पड़ा. हर दिन की जरूरत गैस की किल्लतों का सामना करना पड़ा. आनन-फानन में सरकार ने इसे अति आवश्यक वस्तुओं की सूची में डाला. साथ ही गैस एजेंसियों के लिए निर्देश जारी किया गया कि वो ग्राहकों के द्वारा दिए गए रजिस्टर्ड पते पर ही जाकर तय समय सीमा के अंदर गैस सिलिंडर की डिलिवरी करेंगे. लेकिन इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी ने सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाते हुए उसका खुलकर उल्लंघन किया. इसके लिए पुलिस ने गैस एजेंसी के संचालक रवि भट्ट को दोषी माना है.

    जांच के दौरान गवाहों के बयान से भी हुई अनियमित की पुष्टि

    पुलिस ने केस के अनुसंधान के दौरान दो गवाहों का बयान लिया है. इसमे एक का नाम रवि सिंह और दूसरे का नाम गंजा तिर्की. दोनों ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद ग्राहक को गैस सिलिंडर होम डिलेवरी नहीं किया जाता था. निर्धारित समय बीत जाने के बाद गैस एजेंसी के कर्मी के द्वारा ग्राहक से संपर्क कर कहा जाता था कि आपका डीएसी नंबर एक्सपायर हो गया है. पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आगे कर्मी के द्वारा ग्राहक को कहा जाता था कि आप डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट में आकर अपना गैस सिलिंडर ले जाइये. इस वजह से लोगों को लंबे समय तक गैस सिलिंडर लेने के लिए कतारा में खड़ा रहना पड़ता था. पुलिस ने जांच के दौरान यह भी पाया है कि इंडियन ऑयल की ओर से ग्राहक के घर तक गैस सिलिंडर पहुंचाने के लिए नियम बनाया गया है और इस नियम से गैस एजेंसी के संचालक को कोई छूट प्रदान नहीं की गयी थी.

    चुटिया थाना में दर्ज प्राथमिकी में क्या है आरोप

    मामले को लेकर चुटिया थाना में 23 मई 2026 को केस दर्ज हुआ था. यह केस अरगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार उपाध्याय की शिकायत पर दर्ज हुआ था. केस में अमरावती कॉलोनी निवासी लोगों से मिली सूचना के आधार पर यह आरोप था कि डीएसी नंबर आने के बावजूद 40 दिनों तक गैस की होम डिलेवरी नहीं की जाती है. इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के कर्मियों के द्वारा प्वाइंट वाइस लाइन लगाकर प्रत्येक बुधवार और रविवार को गैस वितरण किया जाता है. इसलिए मामले में सरकारी आदेश और उल्लंघन और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था. जिसके बाद से पुलिस मामले में आगे केस का अनुसंधान कर रही थी.

    Also Read : 340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    Johar Live Jharkhand Expose : राजधानी रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा Johar Live Jharkhand Expose: Major police revelation regarding Indraprastha Gas Agency amidst the gas shortage in the capital ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?
    Next Article BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.