Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. JPSC-JSSC नियुक्ति में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे अनशनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत के लिए गठित डेलिगेशन में उन्हें शामिल नहीं किए जाने की बात कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सामने रखी है. बुधवार को मंत्री ने रांची के सदर अस्पताल पहुंचकर इलाजरत अनशनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों के साथ आंदोलन से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

    लगातार नौ दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मंत्री ने चिंता जताई. उन्होंने छात्रों से अलग-अलग बातचीत की और उनकी मांगों, समस्याओं तथा आंदोलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा. इसी दौरान छात्रों ने बताया कि सरकार के साथ बातचीत के लिए आंदोलनकारियों की ओर से जो डेलिगेशन बनाया गया था, उसमें अनशन पर बैठे छात्रों को शामिल नहीं किया गया.

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्रों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण तथ्य और परिस्थितियां सामने आई हैं. पूरे मामले को समझने के लिए इन तथ्यों को गंभीरता से देखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से साझा की गई महत्वपूर्ण बातों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा.

    अधिकांश मांगों पर सरकार सकारात्मक

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि छात्रों की अधिकांश मांगों पर सरकार पहले ही सकारात्मक पहल कर चुकी है और सहमति जता चुकी है. शेष मांगों के समाधान को लेकर भी सरकार का रुख सकारात्मक है. उन्होंने कहा कि समाधान के लिए संवाद के रास्ते सरकार के दरवाजे खुले हैं.

    मंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान टकराव से नहीं, बल्कि संवाद, संवेदना और सकारात्मक पहल से संभव है. युवा और छात्र राज्य की ताकत हैं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए. 

    उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए बातचीत के जरिए ऐसा समाधान निकालना है, जो सभी पक्षों के हित में हो. मंत्री ने अनशनकारी छात्रों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सकारात्मक संवाद के जरिए समाधान की प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने की अपील की.

    Also Read : नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास
    Next Article झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.