Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : एसीबी रांची की टीम ने बुधवार को सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड स्थित बीआरसीसी कार्यालय में बीपीओ अनिल खलखो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक स्कूल के मिड-डे मील मद की बची रकम के प्रतिवेदन को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

    15 हजार की मांग, मोलभाव के बाद 8 हजार रुपये पर बनी बात

    एसीबी के अनुसार, केरसई थाना क्षेत्र के टैंसेर नवाटोली निवासी रंजीत खाखा ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय को मध्याह्न भोजन योजना के तहत अंडा और फलाहार के लिए वर्ष 2025-26 में करीब 1.25 लाख रुपये आवंटित हुए थे। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष की 17,244 रुपये की बची राशि भी इसमें शामिल थी। सभी खर्च के बाद लगभग 33,426 रुपये शेष बचे। इस राशि का प्रतिवेदन जमा करने के लिए जब वह बीआरसीसी कार्यालय पहुंचे तो बीपीओ अनिल खलखो ने प्रतिवेदन देखने के बाद कथित तौर पर कहा कि शेष राशि में से 15 हजार रुपये देने होंगे, नहीं तो उनके खिलाफ वरीय अधिकारियों को कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने रकम कम करने की बात कही, जिसके बाद आरोपी 8 हजार रुपये लेने पर तैयार हो गया।

    एसीबी ने शिकायत की जांच की, फिर बिछाया जाल

    रंजीत खाखा रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची से की। ब्यूरो ने पहले शिकायत का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी रांची थाना में कांड संख्या 12/26 दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही बीपीओ अनिल खलखो ने 8 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उन्हें केरसई स्थित बीआरसीसी कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ एसीबी की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।

    Also Read : UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    Bribe demanded for mid-day meal accounts; BPO official caught in ACB trap. एसीबी के जाल में फंसा BPO मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?
    Next Article वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.