Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 24, 2026No Comments4 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोल इंडिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत एक खास स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम का ‘NIRMAN-2026’ (नोबल इनिशिएटिव फॉर रिवार्डिंग मेंस एस्पिरेंट्स ऑफ नेशनल सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन) है. इस स्कीम के तहत UPSC मेन्स परीक्षा की तैयारी के लिए योग्य उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह रकम सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जायेंगे, ताकि वे बिना किसी आर्थिक मानसिक तनाव के अपनी पढ़ाई कर सकें। साथ ही किताबों और रहने-खाने का खर्च उठा सकें.

    इन 5 शर्तों को पूरा करने वाले छात्रों को ही मिलेगा लाभ

    कोल इंडिया ने इस ₹1 लाख की आर्थिक मदद के लिए कुछ कड़े और जरूरी नियम तय किए हैं. जो एप्लिकेंट नीचे दी गई सभी शर्तों को पूरा करेंगे, वही इसके हकदार होंगे.

    केवल इन 8 राज्यों के कैंडिडेट्स उठा सकते हैं फायदा : कोल इंडिया मुख्य रूप से उन राज्यों के युवाओं की मदद कर रहा है जहां कंपनी की खदानें या दफ्तर काम करते हैं। इसके लिए आवेदक को झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र या असम में से किसी एक का स्थायी निवासी होना जरूरी है.

    इस साल का प्रीलिम्स पास होना जरूरी : उम्मीदवार ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) या भारतीय वन सेवा (IFoS) की प्रारंभिक परीक्षा 2026 को सफलतापूर्वक पास कर लिया हो और मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया हो.

    परिवार की सालाना कमाई की सीमा : छात्र के पूरे परिवार की कुल सालाना कमाई वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹8 लाख या उससे कम होनी चाहिए. इससे ज्यादा आय होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    नौकरीपेशा लोगों के लिए सख्त मनाही : अगर कैंडिडेट या उनके माता-पिता (या जिन पर आप निर्भर हैं) कोल इंडिया या उसकी किसी भी सहायक कंपनी (जैसे BCCL, CCL, ECL, WCL आदि) में काम करते हैं, तो आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश या किसी भी सरकारी कंपनी (PSU) में पक्के कर्मचारी या प्रोबेशन पीरियड पर काम करने वाले लोग भी इस योजना के लिए अप्लाई नहीं कर पायेंगे.

    सिर्फ एक बार मिलेगी सहायता : अगर कैंडिडेट ने इससे पहले कोल इंडिया की इस योजना का लाभ साल 2024 या 2025 में ले लिया है, तो आप दोबारा NIRMAN-2026 के लिए फॉर्म नहीं भर सकते। यह मदद छात्र को अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही मिल सकती है।

    आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

    जैसे ही कोल इंडिया का पोर्टल खुलेगा, आपको आवेदन करते समय निम्नलिखित कागजातों को अपलोड करना होगा। इसलिए इन्हें पहले से तैयार रखें…

    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) : यह साबित करने के लिए कि आप ऊपर बताए गए 8 राज्यों में से ही किसी एक के रहने वाले हैं.
    • UPSC Prelims 2026 का एडमिट कार्ड और रिजल्ट शीट : जिसमें आपका रोल नंबर पासिंग लिस्ट में दिख रहा हो.
    • UPSC Mains का परीक्षा फॉर्म (DAF – Detailed Application Form) : जो मुख्य परीक्षा के लिए भरा जाता है.
    • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) : वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रमाण पत्र, जो तहसीलदार या एसडीएम स्तर के अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो.
    • जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र : यदि आप SC, ST, OBC या EWS कैटेगरी के तहत आते हैं.
    • पहचान पत्र : पहचान पत्र ओमिटेड या वोटर आईडी कार्ड.
    • बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक : ताकि ₹1 लाख की राशि सीधे आपके खाते में भेजी जा सके.

    कब और कैसे करना होगा आवेदन

    UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद कोल इंडिया इस योजना के लिए अपने आधिकारिक पोर्टल पर लिंक चालू कर देता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को कोल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट (www.coalindia.in) पर जाना होगा. वहां ‘CSR’ या ‘पब्लिक इंफॉर्मेशन’ सेक्शन में NIRMAN-2026 आवेदन पोर्टल का लिंक मिल जाएगा. यह आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. अंतिम तारीख से पहले सभी जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ फॉर्म भरना अनिवार्य होगा. यदि कैंडिडेट इन सभी नियमों में फिट बैठता है, तो यह ₹1 लाख की स्कॉलरशिप उसकी कोचिंग की फीस, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में रहने के खर्च और किताबों की चिंता को काफी हद तक दूर कर सकती है.

    Coal India is offering ₹1 lakh for UPSC preparation; who can avail of this benefit? UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा
    Next Article मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.