राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रसेवा और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के संकल्प को दोहराया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची ने अपने आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडोत्तोलन किया. इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी.
पुलिसकर्मियों ने दोहराया कर्तव्य और जिम्मेदारी का संकल्प
झंडोत्तोलन के अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों और संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया.
राँची पुलिस ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. पुलिस की ओर से नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई गई.
Also Read : नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां


